Chatra : भव्य स्वरूप में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव (19, 20 एवं 21 फरवरी) के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उपायुक्त की अध्यक्षता में भद्रकाली मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन के सम्मानित सदस्यों, मंदिर प्रबंधन न्यास बोर्ड एवं मां भद्रकाली रैयत संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजकीय इटखोरी महोत्सव को…
Author: Sankalan News
चतरा : कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मो इकबाल अंसारी ने अपने मद से दर्जनों गरीब असहायों के बीच कम्बल वितरण किया। यह वितरण पैतृक पंचायत एदला के खूंटेरवा ,मानो महुआ के अलाव विभिन्न सुदूरवर्ती कस्बों में जाकर असहायों के बीच कम्बल वितरण किया। कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो इकबाल अंसारी ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में बहुत ऐसे सुदूरवर्ती गांव है जहां जरूरत मंद लोगों तक ठिठुरती ठंड में कम्बल सरकारी कम्बल नहीं पहुंच पाता है। इसको मद्दे नजर रखते हुए वैसे लोगों को चिन्हित कर जरूरत मंद लोगों…
Chatra : इटखोरी प्रखंड के पितिज डाक बंगला के पास तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक इटखोरी से अपने घर कान्हाचट्टी प्रखंड के हेस्पर्ण लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी भीषण थी, जिससे बाइक सवार के दोनों पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र में ठगी की एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लावालौंग मुख्य चौक स्थित जनता इलेक्ट्रिक नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से दुकानदार को झांसे में लेकर 20 हजार रुपये नकद तथा एक टेंपू चालक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब एक अज्ञात व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के बहाने जनता इलेक्ट्रिक दुकान पर पहुंचा। आरोपी ने खुद को आत्मविश्वास से भरा दिखाते हुए दुकानदार से…
Chatra : नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के आलोक में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्मिक कोषांग, मतपत्र कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग सहित अन्य सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 27 को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद आम निर्वाचन की अधिसूचना जारी…
चतरा. चतरा नगर परिषद में चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस बार 22 वार्डो में 42 मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 34,266 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नगर परिषद अध्यक्ष पद अनारक्षित (अन्य) श्रेणी के आरक्षित है. ऐसे में सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. 17,719 पुरुष मतदाता, 16,546 महिला मतदाता व 01 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाता सूची के अनुसार पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चुनावी परिणाम तय करने में महिलाओं की भूमिका भी…
कान्हाचट्टी (चतरा): चतरा जिले के कोल्हैया गांव का ऐतिहासिक पशु मेला, जो कभी क्षेत्र की शान था, आज अवैध धंधों और पशु तस्करी की भेंट चढ़ गया है। पांच किलोमीटर दूर तक गूंजने वाली चहल-पहल अब गुंडागर्दी और अवैध वसूली की आवाजों से भर गई है।अतीत में उत्सव, आज अपराध का अड्डा,बुजुर्ग ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह मेला सांस्कृतिक संगम था। दूर-दराज से किसान-व्यापारी आते, अनुशासित व्यापार होता। लेकिन अब असली व्यापारी गायब, संदिग्ध तस्कर हावी। जंगलों के रास्तों से तस्करी हो रही है।प्रशासन चुप, ग्रामीण परेशानस्थानीयों का आरोप—अवैध रसीदें काटी जा रही हैं। पिछले खुलासों के बाद…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के चोरट स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) मनोज गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील प्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।विद्यालय…
चतरा : गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित किया जाता है, जिसका इस वर्ष का विषय “मेरा भारत, मेरा वोट” है। मौके पर जिला समादेष्टा महोदय अमरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ निरीक्षक माजिद आलम, जिला समादेष्टा कार्यालय,मंडल कारा, उत्पाद विभाग, प्रमंडलीय विद्युत भंडार, वन विभाग, पुलिस केंद्र तथा भारतीय स्टेट बैंक के गृहरक्षा वाहिनी के जवान सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लेते नजर आए। जिला समादेष्टा…
चतरा: नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी – अपनी दावेदारी पेश की है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ,भाजपा के चतरा जिला प्रभारी टुन्नू गोप, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा,जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पद के…
