Author: Sankalan News

Chatra : उपायुक्त-सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), चतरा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, चतरा की अध्यक्षता में सोमवार, 02 फरवरी 2026 को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में Revamped सीआरएस (Civil Registration System) पोर्टल के माध्यम से जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म के ऑनलाइन निबंधन से संबंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), चतरा श्री अनुरंजन झा ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं का निबंधन नियमानुसार एवं त्वरित गति से सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को…

Read More

चतरा। जिले में अफीम की अवैध खेती पर पुलिस ने शनिवार को जोरदार प्रहार किया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के सख्त निर्देश पर चली विशेष मुहिम में कुल 113 एकड़ वन भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल को शुरुआती स्टेज में ही तबाह कर दिया गया। यह कार्रवाई नशे के सौदागरों को करारा झटका है।कुंदा थाने के बूटकुइया और सुखवाई गांवों में 32 एकड़, लावालौंग थाने के लारे और होसिर में 77 एकड़, वशिष्ठनगर थाने के कुरखेता में 3 एकड़ तथा राजपुर थाने के हरियोखाप में 1 एकड़ अफीम की फसल को नेस्तनाबूद कर दिया गया। पुलिस अब…

Read More

चतरा के नगवा मोहल्ला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कुमार दांगी के पुत्र राजद प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार दांगी के दिल में शहर की धड़कन बस्ती है। नगर परिषद अध्यक्ष बनने का सपना संजोए उन्होंने चुनावी मैदान में कूदने का ऐलान कर दिया। 2 फरवरी को नामांकन भरेंगे, वो भी एक ऐसे जुलूस के साथ जो शहर की रगों में उत्साह भर देगा,अपने मकान से निकाल कर समाहरणालय पहुंचकर अपार समर्थ कार्यालय में अपार समर्थ के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे! दिनेश दांगी की आंखों में चमक है, आवाज में वो ठहराव जो कहता है – जनता का प्यार ही मेरी सबसे…

Read More

चतरा के लाइन मोहल्ला मल्लाह टोली से निकले अभिषेक निषाद के दिल में शहर की धड़कन बस्ती है। नगर परिषद अध्यक्ष बनने का सपना संजोए उन्होंने आज चुनावी मैदान में कूदने का ऐलान कर दिया। 3 फरवरी को नामांकन भरेंगे, वो भी एक ऐसे जुलूस के साथ जो शहर की रगों में उत्साह भर देगा – खानका मस्जिद से पुराना पेट्रोल पंप, पत्थर दास मंदिर होकर केसरी चौक, गौशाला, जतराहीबाग तक… फिर समाहरणालय पहुंचकर अपार समर्थ कार्यालय में अपार समर्थ के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे!अभिषेक की आंखों में चमक है, आवाज में वो ठहराव जो कहता है – जनता का…

Read More

चतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रहमतनगर निवासी मोहम्मद तौफीक आलम ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे 2 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।तौफीक आलम ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नामांकन की तिथि निर्धारित कर ली। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया कि रहमतनगर स्थित रहमतिया मस्जिद के पास से लगभग 50-60 मोटरसाइकिलों की रैली निकलेगी। यह जुलूस महुआ चौक, पुराना पेट्रोल पंप, मारवाड़ी मोहल्ला, जत्रहीबाग होते हुए समाहरणालय पहुंचेगा, जहां कार्यालय में अपार समर्थन के बीच नामांकन दाखिल किया जाएगा।तौफीक आलम का कहना है…

Read More

जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विदाई समारोह में लावालौंग प्रखंड अंतर्गत हेडुम मध्य विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत रहे मो. इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) ने की।इस अवसर पर डीएसई ने अपने संबोधन में कहा कि मो. इसाक अंसारी ने अपने लंबे सेवा काल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित रहकर कार्य किया। उनके नेतृत्व में शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआविदाई समारोह के दौरान…

Read More

Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया के तीसरे दिन आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से नामांकन कार्य संपन्न कराया गया। इस क्रम में वार्ड संख्या 14 से रुकसाना प्रवीण एवं वार्ड संख्या 16 से उज्ज्वल कुमार द्वारा वार्ड सदस्य पद के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अत्ताउर रहमान द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।…

Read More

हजारीबाग | खिरगांव स्थित वादी-ए-रज़ा में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का आज भव्य और गरिमामय समारोह में उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक लोग और टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मस्जिद का उद्घाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदर रामम ने किया। इस अवसर पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी, आरसीएमयू के पदाधिकारी और मस्जिद समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने इस नए धार्मिक स्थल के निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मस्जिद समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मोइनुद्दीन और सचिव मंज़ूर आलम ने निर्माण कार्य में सहयोग…

Read More

चतरा | पिछले नगर परिषद चुनाव का आय व्यय विवरण समय पर जमा नहीं करने के कारण पूर्व नप अध्यक्ष जमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव सहित चतरा के 30 नेता डिबार हुए थे। लेकिन अब सभी डिबार नेता चुनाव लड़ सकेंगे। उत्पन्न समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन से मंतव्य मांगा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने अपना मंतव्य जिला प्रशासन को भेज दिया है। इसमें बताया गया है कि आय व्यय का ब्यौरा नहीं देने वाले प्रत्याशियों को 3 वर्षों के लिए डिबार करने का प्रावधान किया गया है। तीन वर्षों का समय सीमा समाप्त हो चुका है।…

Read More

चतरा। बीएड कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर डोनेशन (अवैध वसूली) का मामला छात्रों के शोषण का गंभीर विषय है। छात्रों का शोषण और दोहन करने के मामले में राज्य के लगभग प्राइवेट बीएड कॉलेजों का समय समय पर नाम आता रहा है। ताजा मामला जिला मुख्यालय के प्राइवेट लाला प्रीतम बीएड कॉलेज से आया है। जहां शुक्रवार को अभाविप के एसएफडी प्रांत संयोजक रोहित पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि सत्र 25-27 के लिए कॉलेज में बीएड एडमिशन में 1 लाख 65 हजार रु की राशि निर्धारित है।…

Read More