Chatra : लावालॉंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित झरदाग गांव की एक गरीब महिला ने थाना के एसआई एवं कम्प्यूटर आपरेटर के ऊपर मोटी रकम की मांग करने का आरोप लगाया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए रिमी पंचायत स्थित झरदाग गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि मेरे पति संजय यादव लावालौंग के एक सीमेंट दुकान में दैनिक मजदूरी करते हैं।दस माह पूर्व मैंने गांव से लावालौंग आने जाने में दिक्कत होने के कारण फाइनेंस पर एक मोटरसाइकल खरीदा। इसके तुरंत बाद ही मेरे जमाई का तबियत काफी खराब हो गया। जिसका इलाज हमें ही करवाना पड़ा।इसके…
Author: Sankalan News
चतरा। सदर पुलिस स्टेशन के मामला संख्या 219/2020 में बड़ा खुलासा हुआ है। मुक्तामा पंचायत के पूर्व मुखिया व ग्राम करी निवासी टेक नारायण सिंह भोक्ता पुत्र स्वर्गीय सौभाग्य सिंह भोक्ता को IPC धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना) और 120-बी (षड्यंत्र) के गंभीर अपराधों का आरोपी बनाया गया है।गिरफ्तारी वारंट निष्प्रभावी लौटने के बाद सदर थाना के ए एस आई टीपू अंसारी ने टीम के साथ CrPC धारा 82 के तहत आरोपी के घर घोषणा पत्र चिपका दिया। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस को संतोषजनक प्रमाण मिले हैं कि वह वारंट से बचने…
चतरा। जिला मुख्यालय स्थित चतरा एसपी आवास के निकट शुक्रवार को मारुति सुजुकी के नेक्सा शो रुम का भव्य उद्घाटन हुआ। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शो रुम का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद श्री कालीचरण सिंह व विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि शो रुम का खुलना चतरा के लिए काफी खुशी की बात है। अब यहां के लोगों को वाहन खरीदने के लिए हजारीबाग और रांची जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।वहीं शो रुम के सीओ गौरव लोधा ने बताया कि…
Chatra: नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति, चतरा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभागार, चतरा में उप-विकास आयुक्त, चतरा श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, झारखंड के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में जिला गंगा समिति के सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विगत माह में जिला गंगा समिति द्वारा निरंजना नदी (फल्गु नदी) के जीर्णोद्धार क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न भागों में स्वच्छता को लेकर संचालित किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों द्वारा नदी स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों…
चतरा जिला मुख्यालय स्थित चतरा कॉलेज परिसर में कार्यकारी एजेंसी भवन निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन जिला पुस्तकालय भवन का आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला पुस्तकालय का निर्माण कार्य एक महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़ी योजना है, जिससे जिले के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों को उच्च स्तरीय पुस्तकालय…
लावालॉंग/चतरा : मकर संक्रांति के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध खैवा बंदारू जलप्रपात में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी थी।लोग प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरम वादियों का आनंद ले रहे थे। इधर कटिया पंचायत के मुखिया मिसी देवी के द्वारा जगह जगह पर सैलानियों की सूरक्षा के लिए युवकों को तैनात किया गया था। तभी अचानक अफरा-तफरी मच गई,जब एक युवक गहरे खाई में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेहदा गांव निवासी पिंटू भुईयां खैवा बंदारू जलप्रपात घूमने आया था। यहां पहुंचने के बाद उसने पर्यटन स्थल पर ही बिक्री हो रही शराब की दुकान से जमकर शराब पी।नशे की…
चतरा। पर्वत काटकर असंभव को संभव बनाने वाले ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी की जयंती पर अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति ने दिल छू लेने वाला रक्तदान शिविर आयोजित किया। समाज के सैकड़ों लोग उत्साह से रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया। इस आयोजन ने मांझी जी के बलिदान की याद दिलाई, जिन्होंने 22 वर्षों की कठोर तपस्या से 360 फीट लंबी, 30 फीट ऊंची और 25 फीट चौड़ी सड़क बना दी।समिति के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार भारती ने भावुक स्वर में कहा, “दशरथ मांझी न केवल भारत, बल्कि विश्व के ‘माउंटेन मैन’ हैं। उनके अदम्य साहस ने गरीब-मजदूर वर्ग…
हंटरगंज/चतरा : सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक उदय कुमार द्वारा सहारा इंडिया ऑफिस में मौजूद सभी सामान को एक ट्रक में लोड कर चतरा ले जाया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना सहारा इंडिया उपभोक्ताओं को मिली उपभोक्ताओं की हुजूम जुटना शुरू हो गया। और सहारा इंडिया के उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध एवं शाखा प्रबंधक को जमकर खरी खोटी सुनाया। मामला बिगड़ते देख मौके पर हंटरगंज थाना पुलिस पहुंच गई ।और ग्रामीणों की शिकायत सुन ट्रक में सारा लोड सामान पुण: ऑफिस में रखवाया दिया गया। सहारा इंडिया के उपभोक्ताओं का कहना था कि जब सहारा इंडिया की ऑफिस…
चतरा : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गिद्धौर प्रखंड के बलबल मैदान में लगा बलबल मेला हृदयस्पर्शी क्षणों से भर गया। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और माता बागेश्वरी मंदिर में उपस्थित जनसमूह संग पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति व समृद्धि की हार्दिक कामना की।सांसद कालीचरण सिंह ने भावुक स्वर में कहा, “मकर संक्रांति केवल तिल-गुड़ का त्योहार नहीं, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और खुशहाली का अमृत तुल्य संदेश लाता है।” उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, जो जनसमूह के चेहरों पर मुस्कान बिखेर गईं।मेले में…
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड में प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी श्रवण रजक ने एक बार फिर से मानवता का परिचय दिए हैं। ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिम जनजाति समुदाय के सीता बिरहोर (61 वर्ष) पिता बैहरा बिरहोर अपने निजी कार्य के लिए सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा गया था। जबड़ा में ही सीता बिरहोर सड़क दुर्घटना से गंभीर रूप से घायल हो गया। सीता बिरहोर की घायल की सूचना मिलते लावालौंग प्रमुख प्रतिनिधि सरवन रजक ने जबड़ा से रेफरल अस्पताल सिमरिया भेजा, जहां बेहतर इलाज के लिए प्रमुख प्रतिनिधि स्वयं ही सदर अस्पताल चतरा ले गए साथ में रमेश…
