Author: Sankalan News

Chatra : लावालॉंग प्रखंड क्षेत्र के लमटा पंचायत में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में खुलेआम लूट का मामला सामने आया है।यहां एक पीडीएस डीलर द्वारा लाभुकों के हिस्से के चावल में भारी कटौती की जा रही थी। मामला तब उजागर हुआ जब मुखिया ने मौके पर ही वजन कराकर सच्चाई सामने ला दी। जानकारी के अनुसार डाढा़ गांव निवासी राजेंद्र पासवान पीडीएस दुकान से अपने हिस्से का 45 किलो चावल लेकर घर लौट रहा था।रास्ते में उसे चावल कम होने का शक हुआ।इसी दौरान उसकी मुलाकात मुखिया अमित कुमार चौबे से हुई,जिनके सामने उसने अपनी शंका जाहिर की।मुखिया ने तत्काल…

Read More

डालटनगंज : पलामू जिले के डालटनगंज, चैनपुर, गढ़या और आसपास के क्षेत्रों में विगत दिनों हुई चोरी व घरभेदन की सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी पलामू के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रविवार रात संदिग्ध चोरों को औजारों सहित धर दबोचा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डालटनगंज (सदर), सदर व शहर अंचल के पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में बनी इस टीम में डालटनगंज शहर व चैनपुर थाने के पुलिसकर्मी, टेक्निकल सेल पलामू और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे। लगातार छापेमारी के दौरान 12 जनवरी की रात्रि कुछ संदिग्धों को चोरी के औजारों के साथ पकड़ा गया।गहन पूछताछ…

Read More

चतरा। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महान समाजसेवी स्वर्गीय शंकर प्रसाद साहू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मार्मिक अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन भर के सामाजिक योगदान को याद करते हुए नमन किया, जो आज भी हर हृदय को छू जाता है।श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष चन्द्रेव गोप, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष रकिबुल इमाम, नगर अध्यक्ष संतोष केशरी, कार्यालय प्रभारी अजीम्मुद्दीन ख्वाजा, देवलाल उरांव, सुमित कुमार, युवा नेता व समाजसेवी निशांत जयसवाल तथा ओबीसी जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने…

Read More

चतरा । मयूरहंड थाना क्षेत्र के सोकी गांव में हाईवा की बैटरी चोरी के धंधे में जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर थाने सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी एसआई आशीष प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पहले पकड़े गए हर्ष कुमार विश्वकर्मा (23, मयूरहंड) के पास से चोरी की एक बैटरी, तार कटर, 3 रेंच व हिस्को ब्लेड बरामद हुए। उसके निशानदेही पर हजारीबाग के मो. कैफ (26, चया कला) को गिरफ्तार कर 4 और बैटरी जप्त की गईं।थाना में दर्ज कांड संख्या 01/26, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस।…

Read More

चतरा। चतरा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर 11 जनवरी को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब झारखंड आंदोलन के प्रणेता और ‘दिशोम गुरु’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का विधि- विधान के साथ भव्य अनावरण किया गया। आदिवासी एकता मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता देखी गई।पूरा परिसर पारंपरिक आदिवासी कला, झारखंडी प्रतीकों और संघर्षपूर्ण नारों से सराबोर रहा। समारोह का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा प्रतिमा के अनावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री सह…

Read More

चतरा मे बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा गवाह बनी, जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप और एडवोकेट आभा ओझा के खून उबालते नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस परिसर गूंज उठा क्रांतिकारी नारों से। मनरेगा—गरीबों की धड़कन, गांधीजी की अमर विरासत—उसके नाम पर क्रूर कुठार चलाने वाले केंद्र के इस पाप के खिलाफ एक दिवसीय उपवास व धरना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया!यह नाम परिवर्तन नहीं, हत्यारा वार है! करोड़ों भूखे पेटों को रोटी थमाने वाली यह योजना, जो मजदूरों को गुलामी की जंजीरों से आजाद करती है, उसे राजनीतिक भेड़ियों के पंजों तले कुचला जारहा है,क्या यह गांधीजी के बलिदान…

Read More

चतरा। सदर थाना के समीप आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने झारखंड राज्य के निर्माता दिशोंम गुरु शिबू सोरेन जी का 82 वा जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर झामुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। तत्पश्चात झामुमो नेताओं ने चतरा सदर अस्पताल में पहुंच कर वृद्ध महिला और पुरुषों को 100 कम्बल का वितरण किया गया।इसके बाद चतरा नगर भवन के समीप गरीब परिवारों के बीच फल का वितरण किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो के जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने बताया…

Read More

Chatra : लावालॉंग प्रखण्ड में आज भी विकास के नाम से मुँह चिढ़ाती नजर आ रही है. सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को आईना दिखाती एक मार्मिक तस्वीर लावालौंग प्रखंड के बरहेद गांव से सामने आई है। 80 वर्ष से अधिक उम्र पार कर वृद्ध दंपत्ति दुलारचंद गंझू और उनकी पत्नी बतिया देवी खुले आसमान के नीचे झोपड़ी बनाकर सुतली की बोरी ओढ़कर तथा लकड़ी को जलाकर पूस की कड़ाके की ठंड काटने को मजबूर हैं। घने कोहरे और शीतलहर के बीच यह बुजुर्ग दंपत्ति हर रात ठंड से जूझ रहा है। इनके पास न सही से रहने को पक्का…

Read More

Chatra : लावालॉंग प्रखंड के थाना के सामने स्थित मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया.जिसका उदघाटन प्रमुख मनीषा देवी कुमार, सांसद प्रतिनिधि,विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया.संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार बी0 एन0 प्रसाद ने किया.उदघाटन के बाद लोगों ने स्वास्थ्य मेला में लगें स्टाल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया.शिविर में स्वास्थ्य विभाग में टीबी मरीजों का जांच,कुष्ठ रोग जांच शिविर,ओपीडी समेत विभिन्न बीमारियो के लिए अलग अलग स्टॉल लगाया गया था.प्रमुख ने कहा कि मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा…

Read More

चतरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चतरा जिला अध्यक्ष पद पर रामदेव भोक्ता को दोबारा कमान सौंपी है। इस पुनर्नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई है। पदभार ग्रहण करते ही भोक्ता ने कहा, “संगठन मजबूत बनाना, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना और जनसमस्याओं का समाधान हमारी टॉप प्राथमिकता होगी।”कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि वे पूरे समर्पण से जिले में भाजपा को अभेद्य किला बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय सांसद और वरिष्ठ नेताओं का विशेष आभार जताते हुए भोक्ता बोले, “शीर्ष नेतृत्व का भरोसा मेरी ताकत है। संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं को…

Read More