चतरा। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा के नव पदस्थापित तेजतर्रार एसपी अनिमेष नैथानी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इनकी पदस्थापना के बाद से लगातार अफीम तस्करों की खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। बीते 18 मई को चतरा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में 20 लाख रु मूल्य का अफीम एवं डोडा बरामद किया है। आज जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की सीमा पर अवस्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह के पास एक संदिग्ध व्यक्ति टेम्पू में सवार होकर काले रंग के…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को लावालौंग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। चतरा एनडीपीएस प्रभारी मो शमी अंसारी एवं एसआई विधायक प्रसाद यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं समाज के भविष्य हैं, इसलिए उनमें सही…
चतरा : लंबे इंतज़ार और अधूरी उम्मीदों के बाद सात परिवारों के चेहरे पर खुशी लौट आई, जब हंटरगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से खोए हुए सात मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। घटना ने स्थानीय लोगों के बीच पुलिस पर विश्वास और उम्मीद दोनों फिर से जागृत कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO संदीप सुमन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान की प्रक्रिया शांत, सटीक और गोपनीय तरीके से पूरी की गई। कई नागरिकों ने पहले थाने में लिखित शिकायतें दर्ज कराई थीं और कुछ ने…
चतरा जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है।जिले के उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव एवं एमभीआई नीरज कुमार ने वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के जोरी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया।यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं में कमी, नियमों के पालन तथा वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। जांच टीम ने दोपहिया से लेकर भारी वाहनों तक सभी श्रेणियों की गाड़ियों की कड़ाई से जांच की।वाहन कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस,इंस्योरेंस,प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखी गई।…
चतरा। दशकों से रेलवे से वंचित चतरा जिले के लिए आज का दिन यादगार बन गया। केंद्र सरकार ने परैया (गया, बिहार) से चतरा (झारखंड) तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन को ‘विशेष रेल परियोजना’ के रूप में मंजूरी दे दी है। सरकार की राजपत्री अधिसूचना के बाद आज चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने राजधानी दिल्ली से लौटकर यहां भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस उपलब्धि को क्षेत्र के इतिहास का नयाटर्निंग‑पॉइंट बताया। सांसद ने भावुकता के साथ कहा, “यह सिर्फ एक रेलवे लाइन नहीं, हमारे बच्चों के लिए आशा की नई कड़ी है। आज हमारा चतरा देश के बड़े रेल…
चतरा : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में वर्तमान में चतरा के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद को देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। यह पहचान उन्हें पूर्व में जामताड़ा जिले में उपायुक्त के रूप में किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित आधारित पहल एवं प्रभावी नेतृत्व के आधार पर प्राप्त हुई है. फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसरोकार, नवाचार, संकट प्रबंधन क्षमता, पारदर्शिता एवं जनसेवा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया। रवि आनंद…
चतरा जिले में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच ईटखोरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक मोबाइल छिनतई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की Pulsar NS160 मोटरसाइकिल और छिनकर ले गया गया एक VIVO V60 मोबाइल भी बरामद किया गया।घटना और प्राथमिकी: वादी रितिक कुमार (पिता स्व. रामजतन सिंह) निवासी केशरी चौक, चतरा की शिकायत पर 17 मई को ईटखोरी थाना में प्राथमिकी संख्या 64/26 दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने उसके मोबाइल की छिनतई की थी।तफ्तीश और गिरफ्तारी: पुलिस…
चतरा सदर अस्पताल में रविवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा एवं उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों एवं मरीजों को उच्च रक्तचाप से बचाव और नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से ब्लड प्रेशर जांच…
चतरा। चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई में 3 किलो 972 ग्राम अवैध अफीम और गुड़ जैसा गिला पदार्थ 2 किलोग्राम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम-जपुआ मे एक तस्कर अवैध अफीम लेकर हजारीबाग जाने की तैयारी में है। सूचना के आलोक में सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम…
चतरा जिले में सुहाग और अखंड सौभाग्य का पर्व वट सावित्री पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों और 16 श्रृंगार में सजी-धजी वट वृक्ष के पास पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शनिवार सुबह से ही चतरा शहर और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों एवं वट वृक्ष स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं पूजा की थाली, फल, फूल, सिंदूर और पूजन सामग्री लेकर वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और…
