Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर मादक पदार्थों से संबंधित स्कूली बच्चों को किया जागरूक
    Chatra News

    Chatra News : पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर मादक पदार्थों से संबंधित स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को लावालौंग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। चतरा एनडीपीएस प्रभारी मो शमी अंसारी एवं एसआई विधायक प्रसाद यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं समाज के भविष्य हैं, इसलिए उनमें सही सोच और जागरूकता विकसित करना बेहद जरूरी है। आगे उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वर्ष 1985 में एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गया। इसके तहत नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार,उत्पादन,खेती और सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बनाया गया है तथा नशा एवं तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करता है।पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें,ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।कार्यक्रम में शिक्षक राजेश कुमार,रवि कुमार,सुनील कुमार, दयानंद सिंह,शेखुसलीम, जैनुद्दीन अंसारी,आईसीटी इंस्ट्रक्टर रौशनी निगार,रीना कुमारी,सुमन कुमारी,लिपिक कपिल कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

    September 20, 2026

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.