Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : दो किलो 900 ग्राम अफीम और 169 किलोग्राम डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,बरामद अफीम व डोडा का अंतरराष्ट्रीय बाजार मुल्य लगभग 20 लाख रु
    Chatra News

    Chatra News : दो किलो 900 ग्राम अफीम और 169 किलोग्राम डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,बरामद अफीम व डोडा का अंतरराष्ट्रीय बाजार मुल्य लगभग 20 लाख रु

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा के नव पदस्थापित तेजतर्रार एसपी अनिमेष नैथानी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इनकी पदस्थापना के बाद से लगातार अफीम तस्करों की खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। बीते 18 मई को चतरा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में 20 लाख रु मूल्य का अफीम एवं डोडा बरामद किया है। आज जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की सीमा पर अवस्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह के पास एक संदिग्ध व्यक्ति टेम्पू में सवार होकर काले रंग के बैग के साथ बिहार के गयाजी की ओर जा रहा है। सूचना के पश्चात चतरा के एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। एसपी श्री नैथानी ने बताया कि युवक के बैग से 2 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया। बरामद अफीम का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रु है। बताया कि गिरफ्तार तस्कर चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिकीद गांव का अनिल कुमार यादव है। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या सं-77/2026, दिनांक 18.05.2026, धारा-18 (सी)/22/27 (ए)/28/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज की गई है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले गांव के पास एक जायलो वाहन से 169 किलो 980 ग्राम अफीम डोडा बरामद किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल के एसडीपीओ शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लावालौंग की तरफ जाने वाले रास्ते में एक महिन्द्रा जायलो गाड़ी पर अवैध डोडा लेकर जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम- कोलकोले मे चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान ग्राम- भुसाड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार महिन्द्रा जायलो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया परंतु उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को लेकर भाग निकला जिसका पिछा किया गया, पिछा करने के क्रम में उक्त महिन्द्रा जायलो वाहन ग्राम- सोहावन के जंगल में फंस गया तब उक्त वाहन के चालक द्वारा महिन्द्रा गाड़ी को छोड़कर भागने में सफल रहा। उक्त महिन्द्रा गाड़ी से 08 बोरा डोडा जप्त किया गया, जिसका वजन करीब 169.980 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम डोडा का मुख्य लगभग 5 लाख रु है। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड सं0- 30/26, दि0- 18.05.2026 धारा- 15 (सी)/18 (बी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली

    July 14, 2026

    मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न,अनाथ, एकल अभिभावक एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं : उपायुक्त

    July 13, 2026

    जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक संपन्न वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : उपायुक्त

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली July 14, 2026
    • मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न,अनाथ, एकल अभिभावक एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं : उपायुक्त July 13, 2026
    • कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित July 13, 2026
    • जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक संपन्न वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : उपायुक्त July 13, 2026
    • Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां July 13, 2026
    • Chatra News : जमीन विवाद में मारपीट, तीन माह की गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात; दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार July 12, 2026
    • Chatra News : कैंडी नगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 60 से अधिक लोगों की हुई जांच July 12, 2026
    • Chatra News : एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव तथा  पौधारोपण कार्यक्रम हुई आयोजित July 11, 2026
    • Crime news : हंटरगंज के व्यवसाई प्रेम सिंह को धमकी देने वाले प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार July 11, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.