हंटरगंज प्रखंड के जबड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान को शिकायत किये थे कि पीडीएस दुकानदार अवधेश कुमार सिंह जिनका लाइसेन्स नम्बर 03/1989 के द्वारा अनाज ग्रामीणों को नही दिया जा रहा है तथा विगत माह से दुकान बंद है।उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वयं उस दुकान का निरीक्षण किया।जांच के क्रम में पाया गया कि बगैर किसी पूर्व सूचना के वो दुकान स्थल बदल दिया है तथा वो अवैध जगह पर अनाज का भंडारण किये हुए है।इससे कालाबाज़ारी की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है।उपायुक्त के द्वारा पृच्छा के क्रम में उनका…
Author: Sankalan News
चतरा:- इटखोरी अवस्थित भद्रकाली महाविद्यालय में साइबर विद्यापीठ और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में साइबर के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाओ पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ ही आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत के साथ हुआ।जिसमें मुख्य रुप से साइबर विद्यापीठ फाउंडेशन के मुख्य प्रशिक्षक बालाजी वेंकटेश्वर ने इस विषय पर विशेष चर्चा करते हुए मोबाइल और संचार क्रांति के क्षेत्र में आए परिवर्तनों और उनसे उत्पन्न खतरों के प्रति आगाह…
मयूरहंड : कदगावां कला पंचायत भवन में आपके योजना आपकी सरकार आपके द्वार बीडीओ साकेत सिन्हा प्रमुख मिक्की देवी मुखिया अशोक कुमार दीप प्रज्ज्वलित कर योजना का शुभ प्रारम्भ किया संबंधित वही शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग,मनरेगा,वन विभाग, भूमि संबंधी सहित अन्य विभाग के लोगो को स्टॉल लगया गया। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन का स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया लाभुको की समस्या संबंधित आवेदन लिया लिया गया और उसका तुरंत निष्पादन किया गया। मौके प्रखण्ड के सभी विभाग के पदाधिकारी, पंचायत समिति, वार्ड उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ,अनिल सिंह, रामजीवन दास संतोष…
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार आज जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास द्वारा जिले में खिनिजो के अवैध खनन पर रोकथाम हेतु चलाया गया छापेमारी अभियान। खनन पदाधिकारी गोपाल दास द्वारा बताया गया कि पुलिस केंद्र के पुलिस बल एवं थाना प्रभारी वशिष्ठ नगर के साथ प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के नीलांजन नदी और फल्गु नदी में हो रहे बालू का अवैध खनन की जांच की गई।जांच के क्रम में फल्गु नदी से तीन ट्रैक्टर अवैध बालू लोड करते हुए नदी पर से पकड़ा गया और हंटरगंज थाना क्षेत्र में नीलांजन नदी से…
लावालौंग : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों को बताया गया कि गत वर्ष राज्य सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिस कार्यक्रम के तहत आवेदनों को निष्पादित कर ग्रामीणों को संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। जिसकी सराहना न सिर्फ राज्य स्तर पर की गई बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों व सोशल मीडिया आदि पर भी की गई थी। तथा इस कार्यक्रम…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए/आईडीए) की तैयारी को लेकर आज बैठक कि गई। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर तक यह कार्यक्रम चलाया जाना है। एक से दो वर्ष की उम्र के बच्चों को पानी में मिलाकर अलबेण्डाजाल की आधी गोली, दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक डीईसी व एक अलबेण्डाजोल, वर्ष छह से 14 तक की उम्र के बच्चों को दो डीईसी व…
इटखोरी : प्रखंड के इटखोरी पंचायत बबुनी भुइयां के 26 वर्षीय पुत्र सोनू भुइयां की मौत सोमवार 2 दिन हृदय गति रुकने से हो गई। उसके अचानक मौत से उसके घर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार रात 2 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिन में सोनू भुइयाँ को फिर उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया की इसतरह की दिकत हो रहा है, उसके परिजनों ने बताया की इसके बाद हम लोगों को उसने इसकी जानकारी दी। तुरंत सामुदायिक स्वस्थ केंद्र…
चतरा :-समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर की गई समीक्षा बैठक। बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री किसान योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि छूटे हुए लाभुक का इ केवाईसी कार्य को पूर्ण करें।साथ ही वैसे लाभुक जो अयोग्य हैं उसकी पुष्टि से संबंधित कार्य संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से कराएं। जिससे शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ मिल सके। जिला अंतर्गत संचालित कुल सीएससी केंद्रों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन कि स्थिति…
चतरा इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक की गई इस बैठक में जिला के मुख्य रूप से कार्यकर्ता उपस्थित हुए इस बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार भारती संचालन रामदास गंझु ने किया बैठक में यह तय किया गया कि आगामी तारीख 23 /10/ 2022 को शहीद कॉमरेड चिंतामणि यादव हंटरगंज पंचायत तिलहेत ग्राम सेलवार में उनके प्रतिमा के पास शहादत दिवस मनाया जाएगा शहादत दिवस में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह एवं रामेश्वर चौधरी चतरा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति और सैकड़ों कामरेड शहीद चिंतामणि यादव को सलाम करने पहुंचेंगे और वहां के सदस्यों को संबोधित करेंगे और वहां के समस्याओं…
चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव के खलहाखुदी समीप रविवार को पिकअप वाहन व स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।जिससे दो लोग गम्भीर रूप से घायल व एक को हल्की चोट लगी है।घायल में चतरा जिला के जेएमएम जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति की मां जीरा देवी है।जबकि दूसरा व्यक्ति बिहार शेरघाटी के हजरी साव व मिथुन मांझी है। ग्रामीणों ने घटना की सुचाना पुलिस को दी।सुचाना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल घटना स्थल पर पहुंच दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और घायल तीनो लोगों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये सदर अस्पताल…
