चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड दिवस आरम्भ की गई।इसमें बीडीओ संजीत कुमार सिंह,सीओ जयशंकर पाठक के अलावे बैंक,शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुवे।बैठक में निर्वाचन कार्य के अलावे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई।बीडीओ ने निर्वाचन कार्य मे उत्कृष्ट कार्य कर रहे बीएलओ को सराहना की।उन्होंने बताया कि टीम वर्क के चलते प्रखंड में आधार सीडिंग का कार्य बेहतर रहा है.उन्होंने 19 व 20 को विशेष कैम्प का आयोजन कर फॉर्म 6,7 व 8 भरने की विस्तृत जानकारी दी।शिक्षकों व बैंक कर्मियों को आपस मे समन्वय बना…
Author: Sankalan News
चतरा कुंदा थाना क्षेत्र से दो युवक को देशी कट्टा व देशी भराठी के साथ गिरफ्तार किया गया यह जानकारी सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने अपने प्रेसवार्ता में दी उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुइ थी कि दो युवक कुन्दा थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर अवैध हथियार रखे हुए हैं सूचना को सत्यापित करते हुए कुंदा थाना प्रभारी परमानंद मेहरा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरगड़ा टोला एकता में जोगेंद्र…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक की गई। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत् लाभुकों को चिन्हित कर विवाह निबंधन प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर निदेशित किया। साथ ही उन्होने कहा कि कोई भी लाभुक विवाह निबंधन प्रमाण पत्र के अभाव में इस योजना से वंचित नहीं हो।बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत् कम आवेदन सृजित करने पर नराजगी जताते हुए महिला प्रवेक्षिका को निदेशित किया गया…
चतरा:-गिद्धौर प्रखंड प्रमुख अनिता यादव ने बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरटा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थित की जानकारी जुटाई। इस दौरान प्रमुख ने विद्यालय के बच्चों से पूछ ताछ की।विद्यालय बच्चों ने प्रमुख से शिकायत करते हुए कहा कि विद्यालय में मध्यान भोजन के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति किया जारहा है।हमलोगों को पेट भर खाना भी नहीं मिल पाता है।प्रमुख ने रसोइया से पूछ ताछ की।रसोइया ने बताई की हमलोग क्या कर सकते है।जितना दाल चावल मिलता है उतना बनाते है।प्रमुख ने विद्यालय बच्चों से mdm की राशि वितरण का जायजा लिया।इस दौरान…
दिल्ली चांदनी चौक पर स्थित मनोज जायसवाल पे० अशोक जायसवाल मकान सं0- 1402 रिजाईन आर्क अपार्टमेंट वैशाली सेक्टर- 05 के सिद्धी ज्वेलरी दुकान से ज्वेलरी दुकान पर काम करने वाले दो व्यक्तियों द्वारा सोने के इयर रिंग तथा नेकलेस सेट वजन करीब 2.5 किलोग्राम चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में कोतवाली थाना नई दिल्ली कांड सं0- 918/22 दि0- 12.11.2022 धारा- 406 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था। केस के अनुसंधान में पता चला कि चोरी का सारा सामान छोटु रजक पिता स्व० बिलास रजक सा०-कौरा, थाना- प्रतापपुर, जिला-चतरा के यहाँ छुपा कर रखा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार…
चतरा:-गिद्धौर पंचायत सचिवालय परिसर में संचालित किसान उत्पादन संगठन का विधिवत उद्घाटन किया गया।उद्घाटन नवाड के मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार बिष्ट,झारखंड ग्रामीण बैंक हजारीबाग के रीजनल मैनेजर माधवचंद पाल,नवाड के चतरा जिला के विकास प्रबंधक मृत्युंजय बक्सी,पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से फिताकाटकर किया।इस दौरान किसान उत्पादक संगठन में जुड़े किसानों को नवाड के मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि अबतक इस संस्था में 418 लोग हैं जुड़े हैं,जो कम है।यह भारत सरकार का योजना है।जितना किसान जुड़ेंगे उतने ही किसानों को लाभ होगा।किसान इस संस्था से बीज लेकर खेत मे फसल उगाकर संस्था में उचित मूल्य पर…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवारों के बच्चों के बीच मंगलवार को अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक ने अंगवस्त्र का वितरण किया। उन्होंने ठंड को देखते हुए बिरहोर बच्चों के बीच वस्त्र का वितरण किया। इस क्रम में बच्चों को सही समय पर वस्त्र पहने के साथ-साथ ठंड से बचने के कई तरकीब भी बताए। जबकि बिरहोर परिवारों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की भी आग्रह किया। उन्होंने किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे तौर पर कार्यालय पहुंचने की बात कही।बिरहोर परिवारों ने अपने मोहल्ले में पेयजल की समस्या से…
चतरा/गिद्धौर :-उपायुक्त अबू इमरान सोमवार की देर रात अचानक प्रखंड कार्यालय पहुंच गए। उपायुक्त के अचानक पहुंचने की खबर से प्रखंड व अंचल कर्मियों में हड़कंप मच गई। उपायुक्त ने सोमवार की देर रात प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचकर मुख्यालय में रहने वाले कर्मियों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने प्रखंड व अंचल कर्मियों को किसी भी स्थिति में मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया। मौके पर कई कर्मी उपस्थित नहीं थे। वैसे कर्मियों से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जबकि मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, व चार से पांच कर्मी ही…
चतरा :-मयूरहंड प्रखंड के 10 पंचायतों में से एक मंझगावां पंचायत में हर रोज 400से अधिक दैनिक मजदूरों को मनरेगा योजना में काम मिल रहा है जिसके आधार पर दिहाडी पर मजदूरी करके जीवकोपार्जन करनेवाले मजदूरों के घर में दो वक्त ठीक ठाक से चुल्हे जल रहे हैं और इनके घर में दो वक्त की रोटी का बेहतर जुगाड़ हो रहा है। वहीं इनके घरों के छोटे बच्चों की शिक्षा और परवरिश कमोबेश पहले से बेहतर है।झारखंड में इस वर्ष के मानसून की बेरुखी के कारण औसत से कब बारिश होने के कारण झारखंड के 24 जिलों में से 22…
लावालौंग: प्रखंड कार्यालय के सभागार में तथा परिसर स्थित पंचायत सचिवालय में मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर चौदह महिला समूहों के बीच बैंक ऑफ इंडिया लावालौंग के द्वारा लोन मुहैया कराया गया। मौके पर बीडीओ अमित कुमार एवं प्रमुख मनीषा देवी नें सभी महिला समूहों के सदस्यों को लोन का पासबुक वितरण किया। इस दौरान उनके साथ उप प्रमुख महमूद खान,मुखिया नेमन भारती,शाखा प्रबंधक राजेश रंजन,संजय कुमार चौहान व समाजसेवी श्रवण रजक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उक्त सभी बातों की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी तथा अपनी जिवोपार्जन बनाने…
