चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति चतरा की बैठक की गई। जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति चतरा की त्रैमासिक बैठक में पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में कृषि क्षेत्र, एमएसएमई, सीडी रेशियो, एनपीए, मुद्रा लोन आदि पर चर्चा किया गया। वहीं कुछ बैंकों के प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर करते हुए निर्देश दिया गया कि दिए गए लक्ष्य को ससमय शत प्रतिशत पूर्ण करा लिया जाय। उक्त बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक…
Author: Sankalan News
चतरा : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,चतरा के तत्वावधान में सोमवार को चतरा कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसयूआई के द्वारा लगाए गए इस शिविर में कुल 16 छात्र छात्राओं ने स्वेक्षिक रक्तदान किया। बताते चलें कि चतरा में बढ़ते थैलेसीमिया मरीजों के साथ साथ आये दिन घटने वाली दुर्घटनाओं के शिकार मरीजों को रक्त मुहैया कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में रेड क्रॉस के सचिव धर्मेन्द्र पाठक एवं कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इन दोनों ने रक्तदान करने वाले छात्र छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया।…
Chatra : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप ने आज निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य का जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा मानकों का जांच किया। जांच में सीसीटीवी समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव समेत अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
Chatra : समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की बिंदूवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा बताया गया कि परियोजना पदाधिकारी, अशोका परियोजना, आम्रपाली परियोजना, मगध परियोजना एवं पुर्णाडीह परियोजना, सर्वश्र सी0सी0एल0 द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया…
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 हेतु मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधि को अवगत कराया गया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए चतरा जिला अंतर्गत 27-चतरा (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के कुल 110 मतदान केन्द्रों एवं 26-सिमरिया (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के कुल 116 मतदान केन्द्रों के नाम विद्यालयों के नाम बदलने के कारण मतदान केन्द्रों…
Chatra : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में जिला स्तरीय सभी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की गई। जिले में चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए नकदी और कीमती धातुएँ, शराब, नशीले पदार्थ, मुफ्त वस्तुएँ (Cash & Precious Metals, LIQUOR, NARCOTICS, FREEBIES) एवं अन्य से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर सूचना का आदान-प्रदान करते हुए संबंधित एजेंसी को त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन के…
चतरा : भाजपा जिला कार्यालय तपेज में जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के अध्यक्षता में बैठक किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने किया,जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,भाजपा झारखंड प्रभारी सह राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई जी एव झारखंड भाजपा महामंत्री, राज्यसभा सांसद सह चतरा लोकसभा प्रभारी आदित्य साहू जी उपस्थित थे।बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति,लोकसभा कोर कमिटी, ,लोकसभा संचालन समिति,विधानसभा कोर कमिटि,मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी के साथ चुनावी रणनीति तैयार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने कहा कि कार्यकर्ता 2024 के चुनाव…
चतरा। कुंदा पुलिस ने सोमवार को अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्कर प्रदीप सिंह पलामू जिला के मनातू थाना अंतर्गत जसपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 2.990 किलोग्राम गिला अफीम, दो सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल और एक एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त किया है। सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार केशरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुंदा थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात व्यक्ति दो मोटरसाईकिल से अवैध गीला अफीम लेकर काशीलौंग गांव में खरीद बिक्री करने वाले हैं। पुलिस…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों लगातार प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यहां तक वे छुट्टी के दिन हो या रविवार को भी छुट्टी ये अपने क्षेत्र में आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विशेष आयोजन कर तथा बीडीओ ने डोर टू डोर कई पंचायतों के गावों में घूमकर जागरूकता अभियान चला रहें हैं। लोगों को अबकी बार 80% के पार जैसे नारों के साथ और बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। मौके पर पंचायत सचिव संदीप कुमार, विनय कुमार चौधरी, नागेश्वर यादव…
चतरा : रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के तत्वावधान में इटखोरी एवं मयुरहंड़ प्रखंड में रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह शिविर इटखोरी के रेकी एवं म्यूरहंद प्रखंड के पेटाडेरी गांव में चलाया गया। बताते चलें कि जिले में बढ़ते थैलीसीमिया मरीजों की संख्या और उन मरीजों को रक्त मुहैया कराने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में उपस्थित रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि रक्तदान महादान है। क्योंकि अगर हमारे दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है तो हमें अपना रक्त देकर उसकी जान जरूर बचानी चाहिए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों…
