Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक
    Chatra News

    मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 हेतु मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधि को अवगत कराया गया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए चतरा जिला अंतर्गत 27-चतरा (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के कुल 110 मतदान केन्द्रों एवं 26-सिमरिया (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के कुल 116 मतदान केन्द्रों के नाम विद्यालयों के नाम बदलने के कारण मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव दोनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जिला के माध्यम से प्राप्त हुआ है। उक्त के संबंध में सर्वसम्मति से मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन पर सहमति प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर बी0एल0ए0 की नियुक्ति किया जाय। वहीं उन्होने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन से संबंधित सूचना जिला के वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जाय। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

    May 2, 2026

    Chatra News : कुदरत की कहर से वज्रपात से चार जानवरों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    May 2, 2026

    Chatra News : रक्त की बूंदों से जन्मदिन को बना दिया जीवन रक्षक युवाओं ने बिरजू तिवारी के सम्मान में दिल जीत लिया!

    May 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : कुदरत की कहर से वज्रपात से चार जानवरों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान May 2, 2026
    • Chatra News : रक्त की बूंदों से जन्मदिन को बना दिया जीवन रक्षक युवाओं ने बिरजू तिवारी के सम्मान में दिल जीत लिया! May 2, 2026
    • Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता May 1, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार का कहर: सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे को लेकर जाम April 30, 2026
    • Chatra News : आंधी-तूफान में कच्चा मकान धराशायी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार April 30, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित April 30, 2026
    • जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण April 30, 2026
    • Chatra News : कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक April 29, 2026
    • Chatra News : 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल April 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.