चतरा उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक जिला खनन कार्यालय , थाना प्रभारी, मयूरहंड एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से मौजा – नौडीहा, सोकी के विभिन्न स्थलो पर अवैध बालू उत्खनन /परिवहन/भंडारण के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के क्रम में खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने बताया कि नोडिह टाड में लगभग 330 ट्रेक्टर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। स्थनीय ग्रामीण लोगो से पूछताछ में किसी के द्वारा बालू भंडारण से संबंधित कुछ भी जानकारी नही दी गई। नौडीहा क्षेत्र अंर्तगत किसी को भी बालू भंडारण के…
Author: Sankalan News
चतरा वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस ने 213 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम-घटधारी से ब्राउन शुगर लेकर ग्राम करेलीबार होते हुए जोरी की ओर जाने वाले है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम घटधारी से करेलीबार की ओर आने वाली सड़क में ग्राम पच्चातरी के पास चेकिंग लगाकर…
लावालौंग/चतरा : विभाग व प्रशासन के उदासीन भरे रवैया के कारण इन दिनों जंगली संपदा के माफियाओं और ठेकेदारों का मन बढ़ा हुआ है। कहीं फर्नीचर के लिए लकड़ी, कहीं बालू तो कहीं पत्थरों का तस्करी जमकर क्षेत्र में हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण है कटिया पंचायत स्थित ठाकुरडीह गांव के पठान टोला में निर्माण करवाया जा रहा पुल,पुलिया और गाडवाल।जिसमें कई ट्रैक्टर पत्थर जंगल से निकालकर लगाया जा रहा है।इस बावत संवेदक राजेंद्र साव को संपर्क करने पर उन्होंने फोन पर टाल मटोल करते हुए कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।वहीं मौके पर निर्माण कार्य करवा रहे सुरेन्द्र…
Chatra : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव-2024 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों की स्थिति, सी0ए0पी0एफ0 की आवासन स्थल, इंटरमिडिएट स्ट्रांग रूम, पी0-2 एवं पी0-1 डिस्पैच, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथ आदि विषयों पर पुलिस अधीक्षक, कमाण्डेंट सीआरपीएफ, उप विकास आयुक्त अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा एवं सिमरिया, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ गहन विचार विमर्श किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही लोकसभा आम चुनाव-2024 की सभी तैयारियां ससमय पर…
चतरा : विगत चार फरवरी को रांची से बदलकर चतरा के टंडवा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर योगदान देने वाले प्रभात रंजन बरवार को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। राज्य सरकार द्वारा एएसपी के पद पर प्रोन्नति दिये जाने के बाद गुरुवार को हजारीबाग में डीआईजी सुनील भास्कर ने टंडवा एसडीपीओ श्री बरवार के कंधों पर अपने कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान अशोक स्तंभ लगाकर शुभकामनाएं दी। मौके पर डीआईजी ने नवप्रोन्नत अधिकारी को बुके देकर भी सम्मानित किया। डीआईजी ने कहा कि जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ अबतक की पुलिस…
गिरिडीह- लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है इसी क्रम में बगोदर पुलिस ने एक करोड़ से अधिक कैश बरामद किया है इस संबंध में सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि बस के माध्यम से गया से कोलकाता जाने वाली महारानी बस में कुछ लोग भारी मात्रा में कैश लेकर रहे हैं मिली सूचना के आधार पर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बस को बगोदर थाना क्षेत्र जीटी रोड औरा के समीप पुलिस टीम के द्वारा चेक किया गया जिसमें…
Chatra : लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप ने जिले के नक्शल प्रभावित प्रखण्ड कुन्दा के ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित बूथों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी आम लोगों से अपील किया कि निर्भिक होकर अपना शत प्रतिशत मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबुत करें। वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत कुन्दा चौक पर उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा सेल्फी पोवाइंट पर सेल्फी लिया। साथ ही मतदाताओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आज कुन्दा प्रखण्ड के बूथ…
चतरा। जिले के कुंदा एवं लावालौंग थाना क्षेत्र में चतरा पुलिस ने मंगलवार को छापामारी कर अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस कार्यवाई में लगभग 46 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम टिटही बड़गाँव तथा लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम होसिर एवं पसागम में कुछ लोग अवैध अफीम बिक्री करने हेतु अपने घरों में छुपाकर रखे हुए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक…
चतरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की बिन्दुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने जिले भर में हुए सड़क दुर्घटना की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं परियोजनाओं से चलनेवाली भारी वाहनों को लेकर सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि मोटर वाहन एक्ट का अक्षरशः…
गिरिडीह : बगोदर पुलिस ने तीन पिकअप वाहन में 24 पशु समेत चार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया धनंजय कुमार राम ने प्रेस वार्ता मे दी उन्होंने बताया कि करीब समय 05.30 बजे पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा सूचना मिली कि पशु तस्कर द्वारा पिकअप वाहनों में आरा (बिहार) से अवैध पशुओं को लोड कर जी०टी० रोड बगोदर, जिला-गिरिडीह धनबाद के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पिकअप वाहनों में लोड अवैध पशुओ बरामदगी /गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया…
