Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » टंडवा एसडीपीओ बने एएसपी, डीआईजी ने कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई
    Chatra News

    टंडवा एसडीपीओ बने एएसपी, डीआईजी ने कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : विगत चार फरवरी को रांची से बदलकर चतरा के टंडवा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर योगदान देने वाले प्रभात रंजन बरवार को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। राज्य सरकार द्वारा एएसपी के पद पर प्रोन्नति दिये जाने के बाद गुरुवार को हजारीबाग में डीआईजी सुनील भास्कर ने टंडवा एसडीपीओ श्री बरवार के कंधों पर अपने कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान अशोक स्तंभ लगाकर शुभकामनाएं दी। मौके पर डीआईजी ने नवप्रोन्नत अधिकारी को बुके देकर भी सम्मानित किया। डीआईजी ने कहा कि जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ अबतक की पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर प्रभात ने अपना बेहतर कार्यक्षमता का परिचय दिया है। उम्मीद है कि सरकार और महकमे द्वारा दी गई नई जिम्मेवारी को भी उसी ऊर्जा और तन्मयता के साथ अंजाम तक पहुंचाएंगे। वहीं नवप्रोन्नत अपर पुलिस अधीक्षक श्री बरवार ने कहा कि अबतक मैंने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खाकी की गरिमा को गौरवान्वित करने का प्रयास किया है। साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री संबंध को प्रगाढ़ बनाते हुए इंसाफ की उम्मीद लेकर मेरे कार्यालय तक पहुंचने वाले फरियादियों को इंसाफ दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक भूमिका निभाया है। वरीय अधिकारियों के उम्मीदों पर भी खरा उतरने का भरपूर प्रयास मेरे द्वारा अब तक किया गया है। सरकार ने मुझे जो नई जिम्मेवारी सौंपी है, उसे टास्क के रूप में प्राथमिकता के आधार पर पूरा करूँगा। कहा कि सरकार और विभाग के वरीय अधिकारियों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। आम लोगों के बीच पुलिस की छवि कैसे सुधरे इस दिशा में भी कानून संगत कार्रवाई करते हुए सार्थक पहल करेंगे।

    जेपीएससी तृतीय बैच के डीएसपी हैं प्रभात, आधा दर्जन जिलों में दे चुके हैं सेवा

    राज्य सरकार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति पाने वाले प्रभात रंजन बरवार जेपीएससी तृतीय बैच के अधिकारी हैं। वे चतरा के टंडवा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर योगदान देने से पूर्व राजधानी रांची, लोहरदगा, पलामू, गिरिडीह व चाईबासा में भी एसडीपीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही साथ झारखंड जगुआर में भी रहकर नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान का नेतृत्व कर चुके हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम।

    July 7, 2026

    Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.