Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंर्तगत हेडुम पंचायत का बाहागड़ा गांव के एक गर्भवती महिला का रेफरल अस्पताल सिमरिया में डॉक्टर की लापरवाही तथा गलत ईलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला राजेश गंझू के 29 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि बुधवार के सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से सिमरिया रेफरल अस्पताल में सुनीता देवी का अल्ट्रासाउंड करवाने के गए हुए थे । इस दौरान अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर और नर्स उन्हें अल्ट्रासाउंड नहीं करवाने तथा प्रसव का समय पूरा होने की बात कहने लगे। बिना पीड़ा का और…
Author: Sankalan News
Chatra : विगत कुछ माह में विभिन्न मीडिया सूचनाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजनों के माध्यम से टण्डवा क्षेत्र अंतर्गत कोयला लदे वाहनों के तेज रफ्तार के कारण लगातार होनेवाली दुर्घटनाओं की सूचनाएं प्रशासन को प्राप्त हो रही है। सड़क दुर्घटना से लोगों की मृत्यु एवं घायल होने के फलस्वरूप आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। इसको लेकर कड़ा कदम उठाते हुए डीसी द्वारा अवैध उत्खन्न, परिवहन, भंडारण की सतत् जांच, लगातार छापेमारी अभियान चलाने के लिए उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। साथ ही नियमों का…
चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के हेडुम गांव में धूमधाम के साथ सरहूल का त्योहार मनाया जा रहा है। यहाँ मनाए जाने वाले सरहुल का इतिहास सैकड़ो वर्षों पुराना है। यहां हर वर्ष मानसून के पहले यह त्योहार काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।जिसमें ग्रामीण अपने ग्राम देवता की पूजा करते हैं और गांव में समृद्धि के साथ-साथ अच्छी फसल की कामना करते हैं।इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बुधवार से गांव में सरहुल का त्योहार आरंभ हो गया है।सरहुल के दिन गांव में किसी भी घर में चूल्हा तभी जलता है जब ग्रामीण अपने ग्राम देवता की पूजा…
चतरा : लावालौंग प्रखण्ड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आज वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं सुबह में स्नान करने के बाद वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और विधि विधान से पूजा कर कच्चे धागे को पेड़ में बांधते हुए अखंड सौभाग्य के लिए अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। प्रखण्ड मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में और वटवृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर वट सावित्री की कथा सुनी। इस दौरान दान पुण्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और बड़ों के पैर…
Chatra : सिमरिया प्रखंड के जबड़ा पंचायत भवन में केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना जीवन ज्योति व जीवन सुरक्षा बीमा योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया बगरा मोड़ शाखा प्रबंधक आकाश कुमार महतो के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार सिंह शामिल हुए। विदीत हो कि कुछ दिन पहले जबड़ा निवासी शंभू यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिवंगत शंभू यादव की पत्नी रबीता देवी को एलडीएम के हांथो दो लाख का चेक सौंपा गया।…
Chatra : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड चतरा एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल व नज़रथ विद्यालय चतरा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। पर्यावरण की संरक्षण के लिए एवं वैश्विक तापमान मे हो रही वृद्धि के कारण आज सारा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज गर्मी इतनी बढ़ गई है कि देश के कई हिस्सों के तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गई है, जिसके कारण हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो हमें मुश्किलों का…
चतरा लोकसभा आम चुनाव 2024 का मतगणना चतरा कॉलेज, चतरा में किया गया। जिसमें कुल 27 राउंड गिनती कि गई। जिसमें ईवीएम, भीभी पैट, पोस्टल बैलट, ईटीपीबीएस शामिल थे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय समय सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ कर दिया गया था। 45 मिनट के अंतराल में एक एक कर 27 राउंड में मतगणना किया गया। जिसमें कुल 22 प्रत्याशी एवं नोटा शामिल रहा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक, श्री विकास कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद रहा। मतगणना परिषर पर पूरी चेकिंग के पश्चात हीं किसी को अंदर आने की…
Chatra : लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित 04 जून को मतगणना (डाकमत्र) कार्य चतरा कॉलेज चतरा में सम्पन्न की जानी है। इसके लिए मतगणना पदाधिकारी, कर्मी को एवं भीभीपैट पर्ची की गणना हेतु प्रतिनियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक, माईक्रो ऑब्जर्वर, सहायक को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की उपस्थिति में जिला खनिज कौशल विकास केन्द्र (डीएमएफटी) चतरा में प्रक्षिण दिया गया। मतगणना के दिन सम्भावित 12000 से अधिक पोस्टल बैलेट की मतगणना कुल 48 टेबल पर होना है से संबंधित भी विस्तृत जानकारी दी गई।
Chatra : लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले में चार जून को चतरा कॉलेज चतरा में मतगणना होगा। इसके लिए की गई आवश्यक तैयारी का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप चतरा कॉलेज चतरा पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में ब्रज गृह, चतरा, सिमरिया,मनिका, पांकी, लातेहार विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया साथ ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी समेत अन्य की विस्तृत जानकारी ली !उपायुक्त ने कहा मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लें, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, साफ सफाई…
चतरा जिला के हंटरगंज प्रखण्ड के पंचायत तिलहेत के ग्राम कुब्बा में निर्धारित कार्यक्रम के तहत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सवर्गीय सुशील श्रीवास्तव की नौवीं पुण्य तिथि बड़े ही श्रद्धा से मनाया गया।इस पुनीत कार्य में बतौर मुख्य अतिथि चतरा विधान सभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। विधि विधान एवं पूजा अर्चना कर स्वर्गीय सुशील श्रीवास्तव की स्थापित मूर्ति पर श्रद्धा सुमन के फूल बारी बारी से लोगों ने अर्पित किया। मुख्य अतिथि जनार्दन पासवान ने कार्यक्रम के उपरांत कहा कि दुनियां की यह नियति है कि जो इस धरती पर आया है उसे किसी…
