Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कोयला ट्रांसपोर्टिंग में नियमों की अनदेखी एवं अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर उपायुक्त सख्त,अवैध खनन, परिवहन व भंडारण में संलिप्त लोगों पर होगी कार्रवाई
    Chatra News

    कोयला ट्रांसपोर्टिंग में नियमों की अनदेखी एवं अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर उपायुक्त सख्त,अवैध खनन, परिवहन व भंडारण में संलिप्त लोगों पर होगी कार्रवाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : विगत कुछ माह में विभिन्न मीडिया सूचनाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजनों के माध्यम से टण्डवा क्षेत्र अंतर्गत कोयला लदे वाहनों के तेज रफ्तार के कारण लगातार होनेवाली दुर्घटनाओं की सूचनाएं प्रशासन को प्राप्त हो रही है। सड़क दुर्घटना से लोगों की मृत्यु एवं घायल होने के फलस्वरूप आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है।  इसको लेकर कड़ा कदम उठाते हुए डीसी द्वारा अवैध उत्खन्न, परिवहन, भंडारण की सतत् जांच, लगातार छापेमारी अभियान चलाने के लिए उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक, वाहन चालक, ट्रासंपोर्टर एवं संबंधित एजेंसी की लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया।उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने पिछले एक वर्ष में हुए सड़क दुर्घटना का एवं कृत कारवाई का विस्तृत रिर्पोट एसडीओ, डीएमओ और एसडीपीओ को दो दिन में उपलब्ध कराने का आदेश दिया। अवैध पत्थर खनन को लेकर भी अब सख़्त कार्रवाई का संकेत उपायुक्त श्री रमेश घोलप के दिया है। विगत सप्ताह में डीसी के निर्देशानुसार 31 मई 2024 को हंटरगंज थाना क्षेत्र में डीटीओ, डीएमओ, खान निरीक्षक द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में यह पाया गया कि 03 खनिज लोड वाहन के चालान में अंकित खनिज से अधिक मात्रा में खनिज का परिवहन किया जा रहा था। उसपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जांच के क्रम में चालान M/s MSU Enterprises  द्वारा निर्गत पाया गया । जिसमें वास्तविक मात्रा से कम मात्रा अंकित कर राजस्व की चोरी की जा रही थी। झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली-2004 के नियम-44 के तहत अंचल हंटरगंज, थाना वशिष्टनगर, थाना नं0-149, मौजा करमाही, खाता संख्या-07, प्लॉट संख्या-12, रकबा-4.26 एकड़ क्षेत्र का धारित प्रशाखीय मापी हेतु टीम का गठन किया गया हैं। गठित टीम को यह निर्देश दिया गया कि उपरोक्त खनन पट्टा क्षेत्र के नियमानुसार प्रशाखीय मापी कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।किसी अनियमितता पर सख़्त क़ानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई होगी।

    छापेमारी अभियान का हर पंद्रह दिन पर होगी समीक्षा

    विशेष रूप से गठित टास्क फोर्स को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से अपने क्षेत्राधिकार के अनुरूप स्वयं भी व आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन अवैध उत्खन्न, परिवहन व भंडारण आदि की व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। साथ ही जांच प्रतिवेदन हर 15 दिनों पर समर्पित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में किसी भी सुरत में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण न हो यह सुनिश्चित करें। साथ ही कहा अवैध पत्थर खदान के विरूद्ध नियम संगत कार्रवाई करें । राजस्व की चोरी बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.