चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र के लावालौंग पंचायत के मदनडीह गांव में एक भैसुर ( जेठ) ने रिश्ते को शर्मशार करने का कार्य किया है। उक्त विषय को लेकर गांव की दुष्कर्म पीड़िता रानी देवी (काल्पनिक नाम) तीन तारीख से ही घर से थाने, थाने से घर का चक्कर काट रही है। उसने लावालौंग थाना में अपने साथ घटित घटना को लेकर आवेदन भी दिया है। परंतु दो दिनों से आरोपी को गिरफ्तार करने से नदारत रही तथा थाना प्रभारी रुपेश कुमार उल्टा मामले को हजम करने की हर संभव फिराक में जुटे हैं, ऐसा पीड़िता के पति ने बताया।…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के कार्य योजना के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा 15वें वित्त एवं मनरेगा योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के कार्यों को पूरा करें ताकि स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के कार्यों को स समय पूरा किया जा सके। पेय जल एवं स्वक्षता…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में निर्वाचन प्री रिवीजन गतिविधि के तहत मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण/रि-अरेंजमेंट/जर्जर मतदान केन्द्र का भवन/नाम परिर्वतन से संबंधित बैठक राजनितिक पार्टी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में की गई। बैठक में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के वैसे मतदान केन्द्र जो जर्जर स्थ्तिि में है और जहां मतदाताओं को लंबी दूरी तय कर मतदान करने जाना पड़ता है, वैसे मतदान केन्द्र जो सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग प्रखण्ड में 02, सिमरिया प्रखण्ड में 04 एवं ईटखोरी प्रखण्ड में 01 कुल 07 मतदान केन्द्र स्थित है जिसका स्थल परिवर्तन किया जाना है…
चतरा जिला खनिज निधि सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में तकनीकी युग में भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री रमेश घोलप शामिल हुए। वहीं मुंबई से आए ग्लोबल टीचर अवार्ड 2020 के विजेता एवं वर्ष 2016 के इनोवेटिव शोधकर्ता श्री रंजीत डिसले भी वक्ता के रूप में शामिल हुए। सेमिनार प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों का पौधा भेंट कर एवं स्वागत गान के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सेमिनार में सबसे पहले जिले के शिक्षक, विद्यालय, छात्र/छात्राओं समेत…
चतरा। बुधवार को जिले के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय स्थित होटल सेलिब्रेशन इन में हुई। इसकी अध्यक्षता दैनिक हिंदुस्तान के टंडवा संवाददाता विनय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में पूरे जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 90 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में द प्रेस क्लब चतरा के नाम से एक नए पत्रकार संगठन का गठन किया गया। पूर्व में गठित चतरा प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सचिव जितेंद्र कुमार तिवारी,संयुक्त सचिव धर्मेंद्र गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार,नवीन कुमार पांडेय,संतोष कुमार केसरी,कुलदीप राम,अजीत पांडे,शैलेश कुमार सहित 90 सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व में गठित चतरा…
चतरा : लावालौंग प्रखंड कार्यालय के सभागार में परियोजना प्रबंधक ( ई० पंचायत) द्वारा पंचायती विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, प्रखण्ड समन्वय पंचायती राज विनय कुमार, सभी पंचायत सचिव, सभी पंचायत के मुखिया तथा कनीय अभियंता मौजुद रहे। योजनाओं को लेकर मुखियातथा पंचायत सचिव को प्रशिक्षण दिया गया। समिक्षा बैठक में 15वे वित्त आयोग में व्यय स्थिति (2) पंचायत सचिवालय से बायोमैट्रिक उपस्थिति की स्थिति (3) ग्राम पंचायत से 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022/23 के उपयोगिता प्रमाण पत्र कि स्थिति (4) ग्राम पंचायत से…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक कि गई। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं यथा प्राजेक्ट इम्पैक्ट, रेल, प्रयाश कार्यक्रम, स्मार्ट क्लासेस से संबंधित बारी बारी से सभी से जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जो भी पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्यालय में नहीं रहते है वे अपने आदत में सुधार करलें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं वर्ष 2022-23 के छात्रवृति के लक्ष्य को पूर्ण नहीं होने के कारण प्रखण्ड प्रतापपुर एवं कान्हाचट्टी के बी0पी0ओ0…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में मां कौलेश्वरी मंदिर का मास्टर प्लान से संबंधित पी०पी०टी० की समीक्षा की गई। चतरा जिला अंतर्गत मां कौलेश्वरी जो अधिसूचित पर्यटक स्थल जीसे ग्रुप ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त है उसे भव्य रूप में विकसित करने हेतु आज पीपीआर प्रजेंटेशन कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण निगम के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसपर मास्टर प्लान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सह जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी चतरा तुषार रॉय, जिला पर्यटक विशेषज्ञ अंकित कुमार, कार्यपालक…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु जिला कार्यकारिणी समिति कि बैठक की गई। बैठक में दिव्यांग बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने हेतु शत प्रतिशत आधार एवं विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर सभी दिव्यांग बच्चों का आधार एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्रखण्डवार शिविर का आयोजन किया जाना है। साथ ही सभी 3- 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का खाता खुलवाने…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय/झारखण्ड आवासीय बालिका विद्यालय एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालक विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन समिति की बैठक की गई।शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा छः में नामांकन एवं अन्य कक्षाओं में नामांकन हेतु माननीय सांसद प्रतिनिधि चतरा लोकसभा क्षेत्र, माननीय विधायक प्रतिनिधि चतरा/सिमरिया विधानसभा क्षेत्र, सभी वार्डेन की उपस्थिति में बैठक की गई। बैठक में अल्पसंख्यक श्रेणी को छोड़कर नामांकन पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वहीं अल्पसंख्यक श्रेणी के छात्राओं के नामांकन हेतु उप विकास आयुक्त चतरा की अध्यक्षता में…
