Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन तथा इसके तहत आच्छादन हेतु लाभार्थियों के पहचान संबंधी सूचनाओं के संग्रहण, सत्यापन एवं स्वीकृति से संबंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना 21 वर्ष से उपर एवं 50 वर्ष से कम की कमजोर महिलाओं को अर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। इसके लिए जल्द ही योजना का परफोर्मा सरकार द्वारा दिया जाएगा। इससे पूर्व आप सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने-अपने…
Author: Sankalan News
Chatra : मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में की गई। बैैठक में समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शांति समिति की बैठक में उपायुक्त, एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। भड़काऊ भाषण, गीत, आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही…
चतरा पुलिस कप्तान विकास कुमार पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कठौतिया के पास एक करकट के मकान में ब्राउन सुगर का खरीद-बिकी किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में प्रशिक्षु एसडीपीओ वसीम रजा के नेतृत्व में सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के साथ एक छापामारी टीम गठित कर इस्लामनगर कठौतिया में छापामारी किया गया। बताए गए करकट के मकान की घेराबन्दी कर पाँच व्यक्तियों को पकड़ा गया जिसका विधिवत् तलाशी के कम में प्रत्येक के पास से एक-एक पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया। गिरफ्त में आए व्यक्तियों से पूछताछ…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के सीलदाग पंचायत स्थित बनवार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव की मौत छत से गिरने से हो गई।राजेंद्र प्रसाद सिलदाग पंचायत के वर्तमान उप मुखिया थे।जानकारी के अनुसार राजेंद्र सोमवार की रात खाना खाने के बाद गर्मी और उमश से राहत पाने के लिए अपने छत के ऊपर सोए हुए थे।इसी दौरान वे आधी रात को अचानक छत से नीचे गिर पड़े।आवाज सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे और आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए चतरा ले जाने लगे।इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर…
चतरा उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ दो दिनों से कार्यवाई हो रही है। इसी कड़ी में तीसरे दिन मंगलवार को भी जिला प्रशासन की टास्क फोर्स की टीम ने छापामारी की है। अवैध निजी नर्सिंग होम एमजी अस्पताल में छापामारी और बिना डिग्री के डाक्टर चन्दन की गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती महिला मरीजों से पैसे लिए जाने व अन्य इनपुट के आधार पर मंगलवार की देर शाम को चतरा सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय में अपर समाहर्ता अरविंद…
चतरा। नवगठित द प्रेस क्लब चतरा के नवनियुक्त अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त रमेश घोलप से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने द प्रेस क्लब चतरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और बधाई व शुभकामनाएं दी। शिष्टमंडल ने पत्रकारों की समस्याओं से भी उपायुक्त को अवगत कराया। इस मौके पर द प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह (दैनिक भास्कर), उपाध्यक्ष परमानंद आर्य (मीडिया अवलोकन), सचिव जितेंद्र तिवारी (भास्कर), संयुत सचिव धर्मेंद्र गुप्ता (प्रभात खबर), कोषाध्यक्ष अलख कुमार सिंह (दैनिक जागरण)…
चतरा सदर थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में 8 जुलाई को पांच युवकों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद किये गये थे. उक्त जानकारी पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार चतरा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी. पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गोडरा गांव में आरकेएस कंपनी का क्रशर प्रोजेक्ट चल रहा है. रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से दो बार फायरिंग और धमकी दी गयी. इस संदर्भ में सदर थाना कांड संख्या-201/24 एवं 220/24 दर्ज किया गया था. घटना…
चतरा जिले में लगातार यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बिना डिग्री के चिक्तिसक यूट्यूब का सहारा लेकर अवैध नर्सिंग होम में जाकर प्रसव जैसे कार्य को अंजाम देकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को राज नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टर चंदन को अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गिरफ्तारी करते हुए प्राथमिकि दर्ज कर दोनो को जेल भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने दिनांक-07.07.2024 रविवार को देर संध्या अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व पुलिस…
चतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतरा गया रोड पर स्थिर संघरी घाटी में एक ट्रक खाई में गिर जाने से ट्रक उपचालक राजेश यादव पटना फ़तूहा की दर्दनाक मौत होगई वहीं चालक परमजीत सिंह उम्र 23 वर्ष पटना फतूआ गंभीर रूप से घायल है । घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीण के सहयोग से किसी तरह ट्रक से चालक व उपचालक को बाहर निकला गया । वही ट्रक के चालक को राहगीरों के मदद से चतरा सदर अस्पताल इलाज मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां ट्रक चालक कका इलाज जारी है। घटना के सूचना पाकर सदर थाना पुलिस…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के हेडूम पंचायत में शुक्रवार को आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ विपिन कुमार भारती एवं सीओ सुमित कुमार झा साथ ही साथ बीपीओ निरंजन कुमार ने फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष छठु सिंह भोगता, कामख्या सिंह भोक्ता,मुखिया संतोष राम, रोजगार सेवक,जेएसएलपीएस सदस्य एवं मेट भी उपस्थित थे।लोगों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों नें कहा की आज हेडूम जैसे पंचायत में भारी मात्रा एवं बड़े बड़े आकार और वजन का आम की उपज की जा रही है।गांव के छठु गांझू उर्फ पाहन जी…
