Chatra : नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के आलोक में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्मिक कोषांग, मतपत्र कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग सहित अन्य सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 27 को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद आम निर्वाचन की अधिसूचना जारी…
Author: Sankalan News
चतरा. चतरा नगर परिषद में चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस बार 22 वार्डो में 42 मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 34,266 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नगर परिषद अध्यक्ष पद अनारक्षित (अन्य) श्रेणी के आरक्षित है. ऐसे में सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. 17,719 पुरुष मतदाता, 16,546 महिला मतदाता व 01 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाता सूची के अनुसार पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चुनावी परिणाम तय करने में महिलाओं की भूमिका भी…
कान्हाचट्टी (चतरा): चतरा जिले के कोल्हैया गांव का ऐतिहासिक पशु मेला, जो कभी क्षेत्र की शान था, आज अवैध धंधों और पशु तस्करी की भेंट चढ़ गया है। पांच किलोमीटर दूर तक गूंजने वाली चहल-पहल अब गुंडागर्दी और अवैध वसूली की आवाजों से भर गई है।अतीत में उत्सव, आज अपराध का अड्डा,बुजुर्ग ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह मेला सांस्कृतिक संगम था। दूर-दराज से किसान-व्यापारी आते, अनुशासित व्यापार होता। लेकिन अब असली व्यापारी गायब, संदिग्ध तस्कर हावी। जंगलों के रास्तों से तस्करी हो रही है।प्रशासन चुप, ग्रामीण परेशानस्थानीयों का आरोप—अवैध रसीदें काटी जा रही हैं। पिछले खुलासों के बाद…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के चोरट स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) मनोज गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील प्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।विद्यालय…
चतरा : गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित किया जाता है, जिसका इस वर्ष का विषय “मेरा भारत, मेरा वोट” है। मौके पर जिला समादेष्टा महोदय अमरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ निरीक्षक माजिद आलम, जिला समादेष्टा कार्यालय,मंडल कारा, उत्पाद विभाग, प्रमंडलीय विद्युत भंडार, वन विभाग, पुलिस केंद्र तथा भारतीय स्टेट बैंक के गृहरक्षा वाहिनी के जवान सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लेते नजर आए। जिला समादेष्टा…
चतरा: नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी – अपनी दावेदारी पेश की है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ,भाजपा के चतरा जिला प्रभारी टुन्नू गोप, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा,जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पद के…
चतरा. जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव से 28 दिनों से लापता 14 साल की दिव्यांग बच्ची मुन्नी कुमारी को चतरा पुलिस सुरक्षित बरामद नहीं कर पायी. मुन्नी का शव आखिरकार शनिवार को नौकीबांध पहाड़ के चट्टान के पास बरामद किया गया. जिस स्थान पर मुन्नी का शव पड़ा था, वह उसके घर से साढ़े तीन किमी की दूरी पर है. शव को सबसे पहले जय गुरुदेव के तांत्रिक पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के जोरी मेराल गांव निवासी बिरसा मुंडा ने देखा. इसकी जानकारी उन्होंने मुन्नी के घरवालों को दी. शव की पहचान कर परिजनों ने चौकीदार अनिल कुमार…
चतरा : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर विचारमंच, चतरा के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।सांसद श्री कालीचरण सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के सशक्त प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और अवसर दिलाने के लिए समर्पित…
Chatra : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ…
Chatra : गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त कीर्तिश्री एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया द्वारा संयुक्त रूप से जायजा लिया गया। इस दौरान झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण सहित सभी कार्यक्रमों का सफल पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण यान पर सवार होकर उपायुक्त एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। परेड में कुल 11 प्लाटून शामिल रहे, जिनमें सीआरपीएफ 190 बटालियन, आईआरबी पुरुष व महिला, सशस्त्र बल, गृहरक्षक वाहिनी, एनसीसी (डीएवी विद्यालय), इंदिरा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय की स्काउट-गाइड टीम, जवाहर…
