Author: Sankalan News

चतरा। विकास भवन परिसर में शनिवार को आयोजित प्रोफेशनल मीट आयोजन किया गया। जहाँ चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बीते 11 वर्षों की विकास यात्रा का सार प्रस्तुत किया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई, बल्कि देश के उस अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाया, जो वर्षों तक उपेक्षित था। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के उस तबके की पीड़ा को…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ० सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ० सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ० सोनाझारिया मिंज यूनेस्को की सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समस्त झारखंडवासी एवं विशेष तौर पर आदिवासी समुदाय की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। यह…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले पंचायत के पांच विद्यालयों में एसबीआई फाउंडेशन की सहायता से जल मीनार की स्थापना की गई है। यह कार्य पंचायत के मुखिया श्री राजेश कुमार साहू की पहल पर संभव हो सका, जिनकी सक्रिय भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में रही। मुखिया राजेश कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के कारण पीने के पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। विशेषकर स्कूलों में बच्चों को पीने के पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में एसबीआई फाउंडेशन से संपर्क कर पांच…

Read More

Chatra : समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, जिला स्वास्थ्य समिति, अस्पतालों की स्वास्थ्य प्रबंधन समिति, कोरोना एवं आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन चतरा दिनेश कुमार सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ-साथ जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अस्पतालों की प्रबंधन समिति सक्रिय रूप से कार्य करे और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित…

Read More

सिमरिया /चतरा । चतरा जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से सिमरिया प्रखंड अंतर्गत पुड़रा पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता राज किशोर कमल उर्फ पिंकू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास मंचासीन रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, विनोद महतो मुखिया, जिला सचिव सुगन साव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पांडे, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मित्तल, डब्लू सोनी, अशोक साहू, शिव शंकर यादव, धीरन…

Read More

Chatra : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया, लावालौंग शाखा द्वारा तीन लाभुक परिवारों को बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक उन परिवारों को दिया गया, जिनके परिजनों की असमय मृत्यु हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरका गांव निवासी सीता देवी की मृत्यु बीमारी के कारण, बनचतरा निवासी दिलीप कुमार की मृत्यु दुर्घटना में तथा बनवार गांव के विजय यादव की मृत्यु भी बीमारी के कारण हुई थी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) मो. एहसान अहमद, बैंक अधिकारी सुभाष प्रभाकर एवं…

Read More

चतरा। चतरा पुलिस अफीम तस्करों के खिलाफ एक्शन के मूड में दिख रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 48 घंटे के अंदर हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई में पत्थगड़ा अफीम तस्करी के मास्टरमाइंड रौशन दांगी उर्फ भागीरथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रौशन दांगी के निशानदेही पर चतरा पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पर कार्रवाई कर लगभग डेढ़ करोड़ रु मूल्य का अफीम और ब्राउन सुगर बरामद किया है। पुलिस ने महिला रूबी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला मास्टरमाइंड की रिश्तेदार है। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष…

Read More

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के चर्चित खाता 20 की जमीन कई दशकों से चर्चा में रही है। कई बार इस जमीन से जुड़ी दस्तावेजों को जांच हो चुकी है। इस जमीन की रकवा कुल 206 एकड़ है जो चार गांवों तक फैली हुई है। वर्तमान समय में इस जमीन पर सैकड़ों लोग जोत कोड कर खेती कर रहे है तथा सैकड़ों परिवारों का घर भी बना हुआ है। वर्तमान अंचल अधिकारी मनोज गोप द्वारा सामूहिक समन जारी कर खाता 20 से जुड़ी दस्तावेजों को जमा करने को कहा गया था जिसके आलोक में  खाता 20 के कई रैयतों ने अपनी…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग की ओर से नशा उन्मूलन अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना था। वन विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्रों में प्रचार-गाड़ी के माध्यम से घूम-घूम कर लोगों को नशा न करने का संदेश दिया। खासकर स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नशा करना न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि समाज में…

Read More

Chatra : डी०आर०डी०ए० सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नवनियुक्त रोजगार सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मनरेगा योजना के संचालन, चुनौतियाँ, व्यावहारिक, इत्यादि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मॉड्यूल पर भी प्रशिक्षण दिया गया यथा मनरेगा मार्गदर्शिका, विभिन्न मॉड्यूल, योजना का क्रियान्वयन इत्यादि,अभियंत्रण से संबंधित जानकारी,आवास में मनरेगा के भूमिका समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की क्रमवार जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा…

Read More