Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा विकास भवन में प्रोफेशनल मीट आयोजित, सांसद ने बोले मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाया विकास।
    Chatra News

    चतरा विकास भवन में प्रोफेशनल मीट आयोजित, सांसद ने बोले मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाया विकास।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। विकास भवन परिसर में शनिवार को आयोजित प्रोफेशनल मीट आयोजन किया गया। जहाँ चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बीते 11 वर्षों की विकास यात्रा का सार प्रस्तुत किया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई, बल्कि देश के उस अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाया, जो वर्षों तक उपेक्षित था। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के उस तबके की पीड़ा को समझा, जिसे पहले केवल वोटबैंक समझा जाता था। उन्होंने गरीबों के लिए स्वाभिमान से जीने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि शौचालय निर्माण से महिलाओं को सम्मान मिला, उज्ज्वला योजना से रसोई में धुंआ मुक्ति मिली और आयुष्मान भारत ने गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया। ऐसी योजनाओं ने केवल जरूरतें नहीं पूरी की, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। मीट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद, उद्यमी व समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने सांसद काली चरण सिंह के विचारों की सराहना करते हुए विकास यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सांसद ने यह भी कहा कि आज भारत केवल भूगोल का नाम नहीं, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मगौरव से भरा हुआ राष्ट्र बन चुका है। इस दौरान संचालक भाजपा महामंत्री मृत्युंजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीकांत सिन्हा, जितेंद्र जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, विद्यासागर आर्य , रंजय भारती सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम

    July 2, 2026

    Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे

    July 1, 2026

    Chatra News : धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल के आईसीयू में किया गया भर्ती

    July 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    • Chatra News : धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल के आईसीयू में किया गया भर्ती July 1, 2026
    • Chatra News : भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च: कालीचरण यादव की गिरफ्तारी पर शहर में हंगामा July 1, 2026
    • Chatra News : लमटा स्वास्थ्य केंद्र के समीप मांस पकाने और शराबखोरी से लोग परेशान July 1, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    • Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया June 30, 2026
    • Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक June 30, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच June 30, 2026
    • Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस June 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.