Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अपर समाहर्ता हजारीबाग राकेश रोशन हुए सेवानिवृत, समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ विदाई कार्यक्रम। शॉल, बुके, माला पहनाकर किया गया सम्मानित, स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद भविष्य की शुभकामना के साथ दी गई विदाई।
    Hazaribagh News

    अपर समाहर्ता हजारीबाग राकेश रोशन हुए सेवानिवृत, समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ विदाई कार्यक्रम। शॉल, बुके, माला पहनाकर किया गया सम्मानित, स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद भविष्य की शुभकामना के साथ दी गई विदाई।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग : अपर समाहर्ता राकेश रौशन आज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हो गये है। इसको लेकर समाहरणालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी सदर विद्या भूषण कुमार ने कहा कि सेवानिवृत लोकयात्रा का एक हिस्सा है। राकेश रोशन ने 31 वर्षो की सेवाकाल में अपना सर्वोत्कृष्ट देने का प्रयास किया है। उन्होंने सेवानिवृति के बाद भी उनको इसी उत्साह के साथ शेष जीवन को उमंग के साथ जीने की कामना की। उन्होंने राकेश रोशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके द्वारा इतने लम्बे वर्षों के पूरे कार्यकाल में स्वस्थ एवं बेदाग सेवा देकर सेवानिवृत होना एक बड़ी उपलब्धी एवं प्रेरणा स्रोत है।
    मौके पर राकेश रोशन ने प्रशासनिक सेवा के दौरान अपने लम्बे अनुभव साझा करते हुए कहा कि हजारीबाग में सेवा अवधि उन्हें हमेशा मुझे याद रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य के प्रति समर्पित रहने एवं अनुशासित तरीके से सकारात्मक सोच के साथ में जनसेवा करने की सलाह दी। राकेश रोशन ने कार्यकाल के दौरान पदाधिकारियों एवं सहयोगी कर्मियों  के कार्यों की सराहना की तथा उनके द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर बताया गया कि अपर सचिव कोटि के रोशन द्वारा प्रथम योगदान फरवरी 1993 में परीक्ष्यमान समाहर्ता लोहरदगा के रूप दिया गया। वहीं अपनी 33 वर्षो के सेवाकाल में वे सीओ बिहार के वैशाली एवं मुजफ्फर नगर, बीडीओ मुज्जफरनगर, कार्यपालक दण्डाधिकारी राजगीर, बीडीओ-टंडवा चतरा, मंझरी पश्चिमी सिंहभूम, बालूमाथ लातेहार, बड़कागांव, अवर सचिव श्रम नियोजन विभाग रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम, उप सचिव लोकायुक्त रांची, निदेशक प्रशासन कारा विभाग रांची, उप सचिव, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग सहित अपर समाहर्ता कोटि अपर सचिव, हजारीबाग के रूप में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी रोशन को शुभकामनांए देते हुए उनके स्वस्थ्य दीर्घायु जीवन के साथ पारिवारिक जीवन के मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान अपर समाहर्ता को अधिकरियों एवं कर्मियों के द्वारा सम्मान स्वरूप शॉल, बुके माला आदि पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
    सेवानिवृत कार्यक्रम में एसडीओ सदर सहित नजारत उप समाहर्ता डेविड बलिहार, एलआरडीसी, कोषागार पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, सहा. निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मीगण मौजूद थे।

    संवाददाता:-आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.