Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल, चतरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, दवा भंडारण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन की भी जांच की तथा सभी को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, उनके रख-रखाव एवं वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। साथ ही उन्होंने मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, उपचार की गुणवत्ता एवं किसी प्रकार की कठिनाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मी मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी व्यवहार अपनाएं तथा प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचे तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जाए। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि आमजनों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कान्हाचट्टी की पंचायतों का राज्य स्तर पर बजा डंका: मुख्यमंत्री ने मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह और सुप्रिया कुमारी को किया पुरस्कृत

    April 24, 2026

    Chatra News : मुंडन में आए 8 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, घर में पसरा मातम।

    April 24, 2026

    Chatra News : भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा का अपील, धूप से बचे और पानी का सेवन करें।

    April 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश April 25, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी की पंचायतों का राज्य स्तर पर बजा डंका: मुख्यमंत्री ने मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह और सुप्रिया कुमारी को किया पुरस्कृत April 24, 2026
    • Chatra News : मुंडन में आए 8 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, घर में पसरा मातम। April 24, 2026
    • Chatra News : भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा का अपील, धूप से बचे और पानी का सेवन करें। April 24, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग April 24, 2026
    • अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर सख्ती: चतरा सिविल सर्जन का कड़ा रुख April 24, 2026
    • Chatra News : हर बच्चे के दिल में स्नेह, हर गाँव में कुपोषण मुक्त भविष्य April 23, 2026
    • Chatra News : झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2026 में निशा भारती ने  इतिहास, 485अंक के साथ बनीं जिला टॉपर। April 23, 2026
    • Chatra News : बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई परेशानी April 23, 2026
    • Chatra News : सदर अस्पताल में गर्मी को लेकर बड़े फैसले, लगाए जाएंगे एसी, कूलर पंखा,पीपीपी मोड़ पर जल्द शुरू किया जाएगा सिटी स्कैन की सेवा April 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.