Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : हर बच्चे के दिल में स्नेह, हर गाँव में कुपोषण मुक्त भविष्य
    Chatra News

    Chatra News : हर बच्चे के दिल में स्नेह, हर गाँव में कुपोषण मुक्त भविष्य

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिले में पोषण पखवाड़ा के समापन के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडीसी अमरेंद्र सिंहा उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही गोद भराई, स्वास्थ्य जांच और वृद्धि निगरानी जैसी गतिविधियों के जरिए लाभुकों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष नें आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां आने वाले हर बच्चे को अपने बच्चे जैसा स्नेह, सुरक्षा और देखभाल मिलनी चाहिए, तभी कुपोषण मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। समाज के हर बच्चे के प्रति हमारा दायित्व उतना ही है जितना अपने परिवार के बच्चों के प्रति होता है। यदि आंगनबाड़ी सेविकाएं और संबंधित कर्मी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें, तो कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि यह केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण सेवाएं देने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की नींव तैयार करते हैं। इसलिए जरूरी है कि केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सभी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ हर पात्र लाभुक तक पहुंचे। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पोषक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर उन परिवारों तक पहुंच बनानी होगी, जो अभी भी इन सेवाओं से वंचित हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, आंगनबाड़ी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे मिलकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका और सखी मंडल की दीदियां उपस्थित रही।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा का अपील, धूप से बचे और पानी का सेवन करें।

    April 24, 2026

    Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग

    April 24, 2026

    अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर सख्ती: चतरा सिविल सर्जन का कड़ा रुख

    April 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा का अपील, धूप से बचे और पानी का सेवन करें। April 24, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग April 24, 2026
    • अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर सख्ती: चतरा सिविल सर्जन का कड़ा रुख April 24, 2026
    • Chatra News : हर बच्चे के दिल में स्नेह, हर गाँव में कुपोषण मुक्त भविष्य April 23, 2026
    • Chatra News : झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2026 में निशा भारती ने  इतिहास, 485अंक के साथ बनीं जिला टॉपर। April 23, 2026
    • Chatra News : बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई परेशानी April 23, 2026
    • Chatra News : सदर अस्पताल में गर्मी को लेकर बड़े फैसले, लगाए जाएंगे एसी, कूलर पंखा,पीपीपी मोड़ पर जल्द शुरू किया जाएगा सिटी स्कैन की सेवा April 22, 2026
    • Chatra News : बारात में नाचने के दौरान कोयला लदे हाइवा ने युवक को रौंदा मौके पर मौत; आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ किया जाम। April 22, 2026
    • Chatra News : जब पुरुष भेज तो ममता ने थॉमस हो छात्र की पहली महिला पोस्टमार्टम डॉक्टर April 22, 2026
    • Chatra News : चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में 16 लाख रु मूल्य का अफीम किया बरामद। April 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.