Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गईकार्यशाला के लक्ष्य के अनुरूप बच्चों में दक्षता विकास का कार्य किया जाय
    Chatra Mews

    उपायुक्त की अध्यक्षता में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गईकार्यशाला के लक्ष्य के अनुरूप बच्चों में दक्षता विकास का कार्य किया जाय

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा :-राजकीय संपोषित +2 उच्च विद्यालय चतरा में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में मूलभूत भाषा गणित की दक्षता विकास हेतु शिक्षकों को FLN कार्यक्रम की बुनियादी आवश्यकताओं पर व उसके क्रियान्वयन हेतु विकसित अधिगम सामग्री पर प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला की शुरुआत उपायुक्त द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसके उपरांत कार्यशाला के बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निपुण भारत के साथ बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों को निपुण करने हेतु भारत व राज्य सरकारों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सतत रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार द्वारा अपने प्रदेश के शिक्षकों को उक्त कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपायुक्त श्री अबु इमरान ने शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान बच्चों की विकास प्रक्रिया के महत्वपूर्ण आधार है और इसके क्रियान्वयन में शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों का भी बहुत योगदान होता है। उन्होंने कहा कि विश्वस्तर पर शिक्षा पद्वति के उथान के लिए काफी प्रेरणादायक काम किया जा रहा है ऐसे में हमें अपनी बुनियादी व्यवस्था को और ज्यादा परिपूर्ण बनाने की जरूरत है। कार्यशाला में मौजूद शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान को सुदृढ़ किया जाए।उक्त कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक

    September 24, 2026

    रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    September 24, 2026

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.