Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार
    Chatra News

    तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 17, 2026Updated:September 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में तीज पर्व की रात एक किशोरी के लिए मौत की रात बन गई। 14 सितंबर को गांव में डीजे बज रहा था। नाच-गाना देखने निकली किशोरी कभी घर नहीं लौटी। अगली शाम झाड़ियों से उसका शव मिला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश भारती और मनोज कुमार—दोनों बानासाम गांव पाठकडीह टोला के रहने वाले ने अंधेरे का फायदा उठाकर किशोरी को बहला-फुसलाकर झाड़ी की ओर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता का लाल रंग का टॉर्च, हेयर पिन, घटना के समय पहने कपड़े और कमलेश का एक मोबाइल जब्त किया गया है। मामला कुंदा थाना कांड संख्या 62/26 के तहत दर्ज किया गया। छापामारी टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार, एएसआई अशोक कुमार मंडल, नागेश्वर पंडित, मुनेश्वर चौधरी के अलावा सशस्त्र बल और चतरा तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे।
    पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने कहा कि 15 सितंबर को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। लगातार छापेमारी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित

    September 18, 2026

    एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    September 18, 2026

    मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    • रक्तदान शिविर में सांसद कालीचरण सिंह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर September 17, 2026
    • खाली टेम्पो मिला, तिलक नहीं—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चतरा-हजारीबाग पथ पर टूटा सब्र किया जाम September 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.