Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
    Chatra News

    चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा पुलिस ने ऑटो चालक तिलक यादव के अपहरण और उसकी रिहाई के बदले 30 लाख रुपये फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बिहार के गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के जंगल से तिलक को सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश दांगी (47) और मनोज कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच-13के-8511 और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    आंखों पर पट्टी बांधकर जंगल में रखा था

    पुलिस के अनुसार, तिलक यादव 13 सितंबर को अचानक लापता हो गया था। परिजनों से संपर्क कर अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई के बदले 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना में कांड संख्या 390/26 दर्ज किया गया।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ चतरा सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तिलक की कोई बड़ी आर्थिक पृष्ठभूमि या पुरानी दुश्मनी सामने नहीं आने के कारण पुलिस ने इसे ब्लाइंड केस मानकर तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। तिलक जांच के दौरान पुलिस को तिलक के गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के जंगल में बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद झारखंड और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी की।
    जब एसडीपीओ सन्नी वर्धन पुलिस टीम के साथ तिलक को छुड़ाने पहुंचे, तो डर और अंधेरे के कारण तिलक ने पुलिस अधिकारियों को ही नक्सली समझ लिया। वह घबराकर पुलिस से दूर रहने की कोशिश करने लगा और मदद के लिए पुकारने लगा।
    इसी बीच भागते हुए अपहरणकर्ता चिल्ला रहे थे—“जंगल में नक्सली आ गया।” अपराधियों की इस आवाज से तिलक का डर और बढ़ गया। बाद में पुलिस टीम ने उसे भरोसा दिलाया कि वे पुलिसकर्मी हैं और सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
    पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    September 18, 2026

    लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

    September 18, 2026

    तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    • रक्तदान शिविर में सांसद कालीचरण सिंह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर September 17, 2026
    • खाली टेम्पो मिला, तिलक नहीं—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चतरा-हजारीबाग पथ पर टूटा सब्र किया जाम September 16, 2026
    • मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा September 16, 2026
    • आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित September 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.