Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अफीम खेती के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस,चिपकाया इश्तेहारन्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर चतरा के लुटु तिलैया में हुई कार्रवाई
    Chatra News

    अफीम खेती के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस,चिपकाया इश्तेहारन्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर चतरा के लुटु तिलैया में हुई कार्रवाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। अफीम और पोस्ता की अवैध खेती से जुड़े मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ चतरा पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के लुटु तिलैया गांव में पुलिस ने आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के टटरा गांव निवासी कमल किशोर के लिखित आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 358/2024 दर्ज किया गया था। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 27(ए), 28, 29 और 30 के तहत दर्ज है। आरोप है कि आरोपियों ने अवैध रूप से अफीम और पोस्ता की खेती करने के उद्देश्य से जमीन की जुताई-कुड़ाई की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। साथ ही उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अवसर भी दिया गया, लेकिन आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया। इसके बाद चतरा न्यायालय ने उनके खिलाफ इश्तेहार जारी किया। न्यायालय के आदेश के बाद एनडीपीएस थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी, सदर थाना के सशस्त्र बल और चौकीदार गांव पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया और जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

    ये हैं आरोपी

    पुलिस के अनुसार, आरोपियों में दीपक उरांव, रमेश उरांव, लालू कुमार भारती और फनटुश उरांव शामिल हैं। चारों आरोपी लुटु गांव, सदर थाना क्षेत्र, चतरा के निवासी हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    उपायुक्त रवि आनंद ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना का किया निरीक्षण

    October 1, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित

    October 1, 2026

    विद्यार्थियों ने निभाई मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचायत सचिव की भूमिका, ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अफीम खेती के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस,चिपकाया इश्तेहारन्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर चतरा के लुटु तिलैया में हुई कार्रवाई October 1, 2026
    • उपायुक्त रवि आनंद ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना का किया निरीक्षण October 1, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित October 1, 2026
    • विद्यार्थियों ने निभाई मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचायत सचिव की भूमिका, ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा October 1, 2026
    • राजपुर के पीएम श्री विद्यालय में कक्षा 7-8 के छात्रों ने निभाई जनप्रतिनिधि की भूमिका; मुखिया विकास सिंह ने बढ़ाया उत्साह October 1, 2026
    • महर्षि कश्यप मुनि जयंती समारोह में गूंजा समाज की एकता का संदेश,बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां September 30, 2026
    • जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की हुई समीक्षा,अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी एवं सघन अभियान चलाने का निर्देश September 30, 2026
    • चबूतरा निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का धरना, दो लोगों को थाने ले जाने के बाद बढ़ा विवादराजपुर बाजार में निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, गोलंबर बनाने की मांग पर अड़े ग्रामीण September 30, 2026
    • एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस मिली बड़ी सफलता, 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार,बाइक और नकदी भी जब्त September 29, 2026
    • खेलो झारखंड के तहत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम September 28, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.