Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सुफ़्फ़ा इंटरनेशनल स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव संपन्न, आधुनिक शिक्षा के साथ इस्लामी मूल्यों पर ज़ोर
    Hazaribagh News

    सुफ़्फ़ा इंटरनेशनल स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव संपन्न, आधुनिक शिक्षा के साथ इस्लामी मूल्यों पर ज़ोर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग के जामिया कंपाउंड स्थित सुफ़्फ़ा इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक संस्थान की स्थापना वर्ष 2025 में की गई तथा उसी वर्ष विद्यालय का विधिवत शैक्षणिक संचालन भी प्रारंभ हुआ। प्रथम वार्षिक समारोह का उद्देश्य संस्थान के शैक्षणिक मिशन को सुदृढ़ करना और समाज के समक्ष उसके विज़न को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना रहा। इस अवसर पर बताया गया कि विद्यालय के संस्थापक (Founder) प्रख्यात इस्लामी विद्वान मुफ्ती मोहम्मद यूनुस क़ासमी हैं, जबकि विद्यालय के निदेशक (Director) डॉ. अबू हुरैरा क़ासमी हैं, जो आधुनिक शिक्षा को इस्लामी मूल्यों के साथ समन्वित करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

    कार्यक्रम का मुख्य विषय

    “वर्तमान आधुनिक युग में इस्लामी शैक्षणिक वातावरण के अंतर्गत असरी (आधुनिक) शिक्षा की उपलब्धता समय की प्रमुख आवश्यकता है”
    रहा। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बदलते दौर में ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है, जो बच्चों को आधुनिक ज्ञान से सशक्त बनाने के साथ-साथ नैतिकता और इस्लामी संस्कारों से भी जोड़े।

    वार्षिक उत्सव में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर व रजिस्ट्रार डॉ. इनाम नबी सिद्दीकी, बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर जनाब अमीनउल्लाह खान, निदान नर्सिंग होम के चेयरमैन डॉ. इक़बाल फारूकी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद हजारीबाग के सचिव मौलाना शकील-उर-रहमान क़ासमी, मुनम पब्लिक स्कूल के सचिव क़ाज़ी मतीन-उल-हसन, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. अनवर मलिक, रजिस्ट्रार सैयद उबैदुल्लाह हाशमी तथा जनाब मासूम खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    अतिथियों ने अपने संबोधन में संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद यूनुस क़ासमी एवं निदेशक डॉ. अबू हुरैरा क़ासमी की शैक्षणिक सोच की सराहना करते हुए कहा कि सुफ़्फ़ा इंटरनेशनल स्कूल जैसे संस्थान समाज के उज्ज्वल, शिक्षित और चरित्रवान भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। यह कार्यक्रम दुआओं, प्रेरणादायक संदेशों और सकारात्मक वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.