Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया
    Chatra News

    लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), लावालौंग के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ।
    बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया, जिसमें भोला यादव को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष तथा प्रतिमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

    गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
    गठन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लावालौंग के उपमुखिया पति सह प्रतिनिधि मुकेश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी और कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति किसी भी शिक्षण संस्थान की रीढ़ होती है। सही दिशा और बेहतर तालमेल से ही दूरदराज से आने वाली गरीब व जरूरतमंद बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल दिया जा सकता है।

    प्रधानाध्यापक ने व्यक्त किए विचार
    इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन अनीता कुमारी ने नई समिति का स्वागत करते हुए कहा—
    “विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय ही संस्थान की प्रगति का आधार है। जब अभिभावक और प्रबंधन सक्रिय रूप से जुड़ते हैं, तो विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नई समिति के सहयोग से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासन की दिशा में एक नई ऊँचाई मिलेगी।”

    विद्यालय के सर्वांगीण विकास का संकल्प
    पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी और सरकारी योजनाओं को धरातल पर पारदर्शी तरीके से लागू करने की बात कही।
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोला यादव एवं उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी ने अपने संबोधन में पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नामांकित सभी बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी, गुणवत्तापूर्ण भोजन, हॉस्टल व्यवस्था और बेहतर पठन-पाठन सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

    ग्रामीणों व शिक्षकों ने जताई खुशी
    चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद उपस्थित अभिभावकों, स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की। बधाई देने वालों में उपमुखिया प्रतिनिधि सह पति मुकेश यादव, वार्डन अनीता कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल रहे।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.