Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Ramgarh News :रामगढ़ में बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने किया ध्वस्त दो तस्कर को किया गिरफ्तार
    अपराध

    Ramgarh News :रामगढ़ में बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने किया ध्वस्त दो तस्कर को किया गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़ जिला के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध विदेशी शराब निर्माण के धंधे का भंडाफोड़ किया है। 10 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक बंद घर में नकली विदेशी शराब का अवैध निर्माण कर आस‑पास के क्षेत्रों में तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्य) चन्दन वत्स के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों – मनोज मुर्मू (लगभग 26 वर्ष, ग्राम ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा) और भदरू सिंह (लगभग 42 वर्ष, ग्राम चोपादारू) – को अवैध शराब निर्माण और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आस‑पास के तीन घरों में भी छापेमारी की गई, जहाँ भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, उत्पादन संबंधी सामग्री और जाली ब्रांडिंग के सामान बरामद किए गए।
    पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब बनाने के बाद उस पर Royal Gold Cup Extra Smooth जैसे फर्जी होलोग्राम और स्टीकर लगाकर देखने में वास्तविक विदेशी शराब की तरह कार्टून में बंद कर बाजार भेज रहे थे। कार्रवाई में लगभग 250 पेटी विदेशी शराब, 1800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट, हजारों कैप, कार्टून, स्टीकर और खाली बोतलें समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है। इसके साथ ही एक सफेद पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल भी पुलिस कब्ज़े में ली गई हैं। गोला थाना में इस मामले में कांड संख्या 51/2026, दिनांक 10.05.2026 दर्ज किया गया है, जिसमें IPC 2023 की विभिन्न धाराएँ तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) लागू की गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि छापेमारी दल में चन्दन वत्स, गोला, रजरप्पा और बरलंगा थानों के कई पुलिस अधिकारी व कर्मी तथा रामगढ़ जिला सशस्त्र बल की टीम शामिल रही।

    रामगढ़
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार

    September 24, 2026

    Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश

    July 22, 2026

    Crime news : हंटरगंज के व्यवसाई प्रेम सिंह को धमकी देने वाले प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

    July 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.