Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कड़ाके की ठंड में बेबस गरीब, नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल,निवर्तमान वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद ने कहा— ठंड से बचाव को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं
    Hazaribagh News

    कड़ाके की ठंड में बेबस गरीब, नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल,निवर्तमान वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद ने कहा— ठंड से बचाव को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | शीतलहर और लगातार गिरते तापमान के बीच शहर में गरीब, असहाय और बेघर लोगों की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ठंड के इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित बच्चे, बुजुर्ग और सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोग हैं, जिनके पास न तो पर्याप्त गर्म कपड़े हैं और न ही सुरक्षित आश्रय। ऐसे हालात में नगर निगम की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    निवर्तमान वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद ने नगर निगम और राज्य सरकार की व्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ठंड से बचाव के लिए अब तक कोई ठोस और प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग अलाव जलाकर किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

    अनिल प्रसाद का कहना है कि गरीब और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण, गर्म कपड़ों की व्यवस्था और अलाव की व्यवस्था तत्काल जरूरी है। हालांकि नगर निगम और सरकार द्वारा हर वर्ष कंबल वितरण किया जाता है, लेकिन अक्सर इसमें देरी हो जाती है, जिसका खामियाजा असहाय लोगों को भुगतना पड़ता है।

    उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए और जरूरतमंदों तक समय पर राहत पहुंचाई जाए। ठंड के इस मौसम में गरीब और असहायों की मदद करना समाज और प्रशासन, दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना

    October 12, 2026

    हजारीबाग में दिखा हुनर का जोश, स्टार इंडिया सीजन-2 के ऑडिशन में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़,चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द होगी जारी, 22 नवंबर को रांची में होगा फाइनल कार्यक्रम

    September 28, 2026

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.