Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, हजारीबाग ने प्रारंभ किया स्पेशल कैंपेन 3.0 (किया स्वच्छता रैली एवं हजारों लोगों को दिलाई स्वच्छता शपथ)
    Hazaribagh News

    भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, हजारीबाग ने प्रारंभ किया स्पेशल कैंपेन 3.0 (किया स्वच्छता रैली एवं हजारों लोगों को दिलाई स्वच्छता शपथ)

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग :-राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, उपक्षेत्रीय कार्यालय, हजारीबाग में, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में भारत सरकार एवं क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा निर्देशित स्पेशल स्वच्छता कैंपेन 3.0 का शुभारंभ कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम उपक्षेत्रीय कार्यालय परिसर की साफ सफाई सभी कार्यालय कर्मियों ने मिलकर किया। उसके बाद कार्यालय परिसर से इंचार्ज सूरज कुमार, जयदेव कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, तेजलाल साव कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, आशीष कुमार कंधवे, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, सतीश गुप्ता, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, अनुराग रंजन सर्वेक्षण सुपरवाइजर, बृज किशोर सिंह, मिथलेश मोदी, उमेशनाथ चौबे, रंजीत कुमार गुप्ता, सौरव कुमार, प्रशांत कुमार, शुभम सोनी, आशीष रंजन, दिवाकर राज आदि सभी सर्वेक्षण प्रगणक एवं आदेशपाल जयप्रकाश पासवान स्वच्छता रैली निकालकर झील परिसर के त्रिमूर्ति चौक होते हुए जिला स्कूल पहुंचे । कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार ने वहां पर उपस्थित लगभग हजार विद्यार्थियों को प्रार्थना के तुरंत बाद स्वच्छता विषय पर संबोधित करने के पश्चात् सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। साथ ही यह भी आह्वान किया कि सफाई करना हमारा परम कर्तव्य है। हम सभी को न गंदगी फैलाना चाहिए और न ही दूसरों को फैलाने देना चाहिए। श्री जयदेव कुमार जी ने विद्यालय के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों को जागरूक करने का अवसर देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। पुनः कार्यालय की पूरी टीम स्वच्छता रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करते हुए एवं रास्ते की गंदगी की सफाई करते हुए डीवीसी चौक होते हुए अटल चौक पहुंचकर साफ सफाई की एवं आसपास के जनमानस को गंदगी न फैलाने का आग्रह किया। विदित हो कि सभी कार्यालय कर्मियों के सहयोग से एवं कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में एन एस एस ओ का उपक्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग समाज एवं देशहित के कार्यों में हमेशा आगे रहा है। उपक्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग समस्त हजारीबाग वासियों को स्वच्छता कैंपेन को आत्मसात करने का अपील करते हुए पूरे हजारीबाग शहर को साफ सुथरा रखने का आग्रह करती है।

    संवददाता :-आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना

    October 12, 2026

    हजारीबाग में दिखा हुनर का जोश, स्टार इंडिया सीजन-2 के ऑडिशन में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़,चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द होगी जारी, 22 नवंबर को रांची में होगा फाइनल कार्यक्रम

    September 28, 2026

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.