Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सदर अस्पताल चतरा पहुंच उप विकास आयुक्त ने किया ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का विधिवत शुभारंभ,गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।
    Chatra News

    सदर अस्पताल चतरा पहुंच उप विकास आयुक्त ने किया ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का विधिवत शुभारंभ,गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा :- मिशन इंद्रधनुष 5.0″ अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत आज हो गई है। उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता सदर अस्पताल चतरा पहुँच “मिशन इंद्रधनुष 5.0” का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान सिविल सर्जन चतरा डॉ जगदीश प्रसाद ने उप विकास आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मिशन इंद्रधनुष के बेहतर संचालन हेतु कुल 445 सेशन साइट बनाए गए है। जिनके माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे। मिशन इंद्रधनुष’ अभियान तीन चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर व तीसरा चरण 9-14 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जो किसी कारणवश टीका नहीं लगवा पाए थे। टीकाकरण से पूर्व लाभार्थी का पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकरण एवं रिपोर्टिंग यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। मौके पर उप विकास आयुक्त ने संबोधित करते हुए “मिशन इंद्रधनुष 5.0″ के सफल संचालन एवं शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को आपस में समन्वय बनाकर मुहिम के तहत कार्य करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने जिले के गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों के अभिभावकों से भी अपील किया कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, जिससे बच्चों के समेकित विकास के साथ-साथ उनका इम्यूनिटी सिस्टम में भी वृद्धि हो। टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस संबंध में भी उप विकास आयुक्त ने कई प्रमुख बातें कहीं। उन्होंने सभी संबंधित को उत्तरदायित्व पूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर सभी चरणों में शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ हीं ससमय समीक्षा एवं प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण का रिपोर्ट भी साझा करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त एवं सिविल सर्जन द्वारा वहां उपस्थित बच्चों को पोलियो ड्रॉप भी पिलाया गया। मिशन इंद्रधनुष 5.0” के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सिविल सर्जन चतरा डॉ जागीदिश प्रसाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर दीपक कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..!

    May 8, 2026

    Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन

    May 8, 2026

    Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान

    May 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.