Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्य मंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र को मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया उद्घाटन
    Chatra News

    मुख्य मंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र को मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया उद्घाटन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग:प्रखंड मुख्यालय  के समीप ब्लॉक मोड़ स्थित सोमवार को प्रशांति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन के द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ मंत्री सत्यानंद भोगता के कर कमलों द्वारा किया गया। केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि  केरूप में झारखंड श्रम नियोजन एवं रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् किया।  लोगों को संबोधन के दौरान मंत्री ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों से कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ लोगों में होना होना अति आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा कौशल विकास केंद्र की स्थापना की गई है। ताकि छात्र अपने कौशल को निखार सकें जिससे उन्हें स्वरोजगार करने में सहूलियत प्राप्त हो। वह संस्था के स्टेट हेड मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल केंद्र पर सेल्फ एंप्लॉयमेंट टेलर, डोमेस्टिक इलेक्ट्रीशियन एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रत्येक कोर्स की अवधि 4 माह की होगी। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को कैंपस सलेक्शन भी करवाया जाएगा। एवं छात्रों को प्रोत्साहन भत्ता भी झारखंड सरकार के द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुछ जरूरतमंदों के बीच धोती साड़ी और महिला मंडलों के बीच प्रोत्साहन राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीडीओ अमित कुमार उपस्थित थे वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन विनय कुमार ने किया। मौके पर विकास रंजन, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, जिला परिषद सदस्य, प्रसाद भारती,जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, जिला सचिव मोनू कुमार, दीपक साहू, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, उपाध्यक्ष सरयू यादव, कैलाश भारती,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

    पत्रकारों के सवालों से बचते रहे मंत्री

    सुबह के श्रम नियोजन एवं रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता सोमवार को लावालौंग पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लावालौंग बाजार स्थित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मंत्री पत्रकारों के सवालों से बचते देखे गए। स्थानीय पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि लगभग दो वर्ष पूर्व लावालौंग का 108 नंबर एंबुलेंस सिमरिया को दे दिया गया है। जिससे यहां काफी दिक्कतें हो रही हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि लावालौंग का एंबुलेंस लावालौंग में ही चलेगा। लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपने यही उत्तर एक वर्ष पूर्व भी दिया था। तब मंत्री ने चुप्पी साध ली। इसके अलावा मॉडल स्कूल की जर्जर हालत और शिक्षकों की कमी के सवाल पर मंत्री अपने दूसरे कार्यक्रम का हवाला देकर लावालौंग से निकल गए।

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त

    प्रखण्ड के प्रमुख/ उप प्रमुख या स्थानीय या कोई भी जनप्रतिनिधियों प्रखण्ड में आगमन का कोई भी सुचना नहीं मिलने पर झुब्ध है। लोगों ने कहा कि मंत्री का आगम हमारे क्षेत्र में होता है और हम सबों को कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.