Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा जनवरी 2023 से अब तक जिला अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए चलाए गए अभियान के तहत किए गए कार्यों तथा टीबी संदेहास्पद मरीजों की खोज कर उनकी जांच करवाना, उन्हें उपचार उपलब्ध कराना, बचाव एवं टीवी मुक्त चतरा जिला के लिए तैयार कार्य योजना की रूपरेखा के बारे में अवगत करवाया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त महोदय के द्वारा अभियान संचालन के निमित्त निर्देशित करते हुए कहा गया कि अभियान अंतर्गत पंचायत वार टीबी संदेहास्पद मरीजों के लक्ष्य का निर्धारण करते हुए उपलब्धियों की मासिक समीक्षा टीबी संदेहास्पद मरीजों की खोज कर उनका बलगम जांच सुनिश्चित किया जाए। प्रीजंपटीव टी बी को बढ़ाने हेतु, रेगुलर फॉलो अप करने एवम 100% निक्षय पोषण योजना देने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों के अध्यक्षता में प्रखंड वार्ड मुखिया मानकी व अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों को टीवी उपचार बचाव एवं उन्मूलन से संबंधित जन जागरूकता हेतु बैठकों का आयोजन करवाने हेतु भी संसूचित किया गया।बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को टीबी मुक्त पंचायत के लिए पंचायतवार कार्यशाला एवं अभियान से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता दिया गया। बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत टीबी संदेहास्पद मरीजों का निःशुल्क बलगम जांच एवं टीबी पाए जाने पर 6 माह या चिकित्सक अनुसार अवधि विस्तार किए जाने पर पूर्ण उपचार अवधि तक निःशुल्क प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सीधे देखरेख में दवा के सेवन की व्यवस्था, पूर्ण उपचार अवधि तक निक्षय पोषण योजना के तहत डीवीटी के माध्यम से टीवी मरीजों के बैंक खाते में प्रतिमाह ₹500 भुगतान आदि से संबंधित जानकारियों को साझा किया गया।उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार प्रसाद, सदस्य जिला परिषद निशा कुमारी, पत्रकार प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार, अधिवक्ता प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, डीपीसी विक्रांत कुमार, डीपीएस अनिल कुमार,एसटीएस मनोज कुमार, नवीन कुमार, अनुशंकार गुप्ता, मोहम्मद सरफराज समेत अन्य उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.