Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।जिले में 10 से 25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम !फलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें
    Chatra News

    उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।जिले में 10 से 25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम !फलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर को गई बैठक।बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारी को फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया।जिला वीबीडीसी अभिमन्यु कुमार ने जानकारी दिया कि चतरा जिला में 10 अगस्त से 25 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें 10 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। उस दिन सभी महत्वपूर्ण जगहों पर बूथ लगाकर लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके बाद 11 से 25 अगस्त तक घर घर जाकर दवा प्रशासक लोगों को दवा का सेवन कराएंगे।इस कार्यक्रम में 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा का सेवन नहीं करना है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की जब व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जाएगा और उनमें अगर फलेरिया के कृमि मौजूद होंगे तो दवा सेवन के बाद उसके कुछ लक्षण प्रदर्शित होंगे जैसे सर दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना या उल्टी होना, बदन दर्द, हल्का बुखार इत्यादि हो सकता है। इससे बिल्कुल घबराना नहीं है यह लक्षण प्रदर्शित करता है कि आपके अंदर फाइलेरिया के कृमि मौजूद थे और वह मर रहे हैं। यह लक्षण कुछ समय में स्वतः ठीक हो जाएंगे अन्यथा आप दवा प्रशासक को इसकी जानकारी देकर उनसे दवा भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अगर किसी को अत्यधिक परेशानी होती है तो इसके लिए जिला में तथा सभी सीएचसी केंद्र में आरआरटी रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जो तुरंत उपचार करेगी।इस संदर्भ में उपायुक्त श्री अबु इमरान ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-2023 में अपना पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिले वासियों से इस कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया विलोपन की दवा का सेवन करके जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की अपील की।इस कार्यक्रम के विषय में पीसीआई ज़िला समन्यवक अभिषेक कात्यायन ने यह बताया की पीसीआई के लोग विद्यालयों में जाकर बच्चों को जागरूक कर रहें है तथा उनसे अपील कर रहे है कि वो अपने परिवार के साथ दवा का सेवन करे तथा अपने आस पास के लोगों को भी दवा का सेवन करने के लिए जागरूक करें।इसके साथ हीं वे जेएसएलपीएस के साथ मिलके उनकी बैठकों में फाइलेरिया की जानकारी देते है तथा उनसे ये अपील करते है की आप खुद भी दवा का सेवन करें तथा अपने घर के 3 घर दायें तथा 3 घर बायें के लोगों को दवा का सेवन कराएं। ऐसे हीं राशन डीलर से आनाज का वितरण करते समय लोगों को इसकी जानकारी देने तथा अपनी नोटिस बोर्ड पर इस कार्यक्रम की तारीख़ अंकित करने की भी अपील करते हैं। हम पीआरआइ मेम्बर्स से ये अपील करते है की वो अपने क्षेत्र में लोगों को इसकी जानकारी दे तथा बूथ कार्यक्रम के दिन अपने पूरे परिवार के साथ दवा का सेवन करके बूथ का उद्घाटन करना सुनिश्चित करेंगे।उक्त बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मूनी कुमारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.