Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जे०एस०एल०पी०एस० की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जे०एस०एल०पी०एस० की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जे०एस०एल०पी०एस०, चतरा द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक जे०एस०एल०पी०एस० द्वारा बताया गया कि SHG(स्वयं सहायता समूहों) में प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित परिवारों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के आधार एवं बैंक खाता अद्यतन हेतु शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का कार्य प्रगति पर है तथा तत्काल में राज्य स्तर पर जिला द्वतीय स्थान पर स्थापित है।बैठक में उपायुक्त महोदय द्वारा सोशल मोबिलाइजेशन कार्य एवं स्वयं सहायता समूहों में बचे हुए परिवारों को समूह में जोड़ने के अंतर्गत किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक जे०एस०एल०पी०एस० को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण किया जाए।अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिये गये कार्यों जैसे वित्तीय समावेशन हेतु विशेष कैम्प, खता खोलने एवं समस्त समूहों का बिमा पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पशुपालन विभाग को सहयोग करते हुए बड़े जानवरों में टीकाकरण के लक्ष्य को JSLPS की पशु सखी की मदद से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना दीदी बाड़ी योजना / दीदी बगिया योजना / फूलो-झानों योजना के सफल कियान्वयन हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं JSLPS चतरा के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया साथ ही साथ बागवानी सखी / दीदी बाड़ी को ससमय मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया गया।DDUGKY (दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना) के अंतर्गत युवक-युवतियों को प्रशिक्षण में भेजने से पहले उम्र की पूर्णतः जाँच कर एवं परिवार से सहमती पत्र प्राप्त कर ही भेजने का निर्देश दिया गया। RSETI से प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभुकों को व्यक्तिगत स्वरोजगार चलाने हेतु बैंकों से ऋण मुहैया कराने का भी निर्देश दिया गया।समर अभियान के तहत किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि SAM एवं अंडर वेट बच्चों को प्रतिदिन लगातार तीन महीनों तक फूड बास्केट निरंतर दिया जाए जिससे बच्चों के सम्पूर्ण विकास में सहयोग मिल सके। इसके तहत उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक -JSLPS को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया साथ ही सभी SAM/SUW बच्चे को प्रतेक दिन फूड बास्केट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से SAM/SUW बच्चों की वर्तमान स्थिति की सूचि JSLPS को उपलब्ध कराने की बात कहते हुए शत प्रतिशत SAM/SUW बच्चो को फूड बास्केट SHG से सहयोग से पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।उक्त बैठक में जेएसएलपीएस डीपीएम अनिल डुंगडुंग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.