Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड जन संस्कृति मंच का मासिक कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न,40 रचनाकारों को कलम और सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मान, काव्य पाठ से गूंजा हजारीबाग
    Hazaribagh News

    झारखंड जन संस्कृति मंच का मासिक कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न,40 रचनाकारों को कलम और सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मान, काव्य पाठ से गूंजा हजारीबाग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग में झारखंड जन संस्कृति मंच की ओर से आयोजित मासिक कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह कोर्रा स्थित मिराकल कोचिंग सेंटर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में जिले एवं राज्य के 40 से अधिक रचनाकारों की सहभागिता रही। सभी रचनाकारों को लेखक का प्रतीक ‘कलम’ एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि आशु कवि प्रमोद रंजन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद सुरेंद्र सिंह एवं कवि अजय कुमार उपस्थित रहे। प्रारंभ में शंकर गुप्ता ने वर्षांत के इस मासिक कवि सम्मेलन में सभी रचनाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री एवं प्राध्यापिका डॉ. प्रमिला गुप्ता की सशक्त रचनाओं से हुई, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। इसके बाद शिक्षक कवि संजय हजारीबागी, ग़ज़लकार रुबीना वफ़ा, छात्रा कवयित्री राजश्री, लेखक कवि अमरेज़ अंसारी सहित अनेक कवियों ने सामाजिक, संवेदनशील और समसामयिक विषयों पर प्रभावी काव्य पाठ किया। खोरठा, हिंदी और उर्दू की रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि अनंत ज्ञान, राजू विश्वकर्मा, टी.पी. पोद्दार, अरविंद झा, सुप्रिया रश्मि, संजीत, डॉ. रमेश शर्मा, विजय कुमार राणा सहित कई रचनाकारों की प्रस्तुतियों को भरपूर सराहना मिली। संगीत और कविता के संगम में प्रांशु प्रांजल ने गिटार के साथ फिल्मी गीत प्रस्तुत कर विशेष आकर्षण बटोरा।अध्यक्षीय संबोधन में आशु कवि प्रमोद रंजन ने विविध और रंग-बिरंगी रचनाओं की प्रशंसा करते हुए लेखन को समाज के लिए आवश्यक बताया और रचनाकारों से सतत लेखन का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं संघ के समर्पित नेता रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रमिला गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शंकर गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.