
हजारीबाग | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद स्वर्णकार समाज में नाराज़गी बढ़ गई है। हजारीबाग में ‘कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ’ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री से अपना आह्वान वापस लेने की मांग की। महासंघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि अगर लोग सोना खरीदना बंद करेंगे तो इसका सीधा असर हजारों स्वर्णकार परिवारों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह अपील वापस नहीं ली गई तो स्वर्णकार समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप सोनी, महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत सोनी, राम अवतार, सुरेंद्र सोनी, वीरेंद्र सोनी, जितेंद्र सोनी, कन्हैया सोनी, सत्यप्रकाश सोनी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
