Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला स्तरीय नार्काे कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक सम्पन्न। मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर जनजागरुकता फैलाने पर हुई चर्चा
    Hazaribagh News

    जिला स्तरीय नार्काे कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक सम्पन्न। मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर जनजागरुकता फैलाने पर हुई चर्चा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग : नार्काे कोऑर्डिनेशन सेंटर की हजारीबाग ज़िला स्तरीय कमिटी की बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
    मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम के उद्देश्य से चार स्तरीय नार्कों कॉर्डिनेशन सेंटर मेकानिज्म गठित टीम द्वारा पुरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर त्वरित कार्रवाईयां करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशे की लत सभी के लिए घातक है इसकी जद में आने से परिवार को कई कठिनाइयों से गुजरना होता है।
    मौके पर पुलिस अधीक्षक चोथे मनोज रतन ने कहा कि मादक पदार्थाें की खेती एवं सेवन बहुत ही संवेदनशील एवं गंभीर विषय है। प्राथमिक स्तर पर ही इसके रोकथाम एवं इसमें संलिप्त गिरोहों पर कार्रवाई करना आवश्यक है। साथ ही समाज को भी जागरूक करना जरूरी है ताकि इसके दुष्प्रभाव को खत्म किया जा सके। इस बाबत उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ साथ तस्करी पर लगाम लगाने की कारवाई करना, जिला के चिन्हित प्रखंड ख़ासकर चौपारण के सुदूरवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाना होगा, बतया गया कि चौपारण क्षेत्र जहां मादक पदार्थों की खेती होती है सुदूरवर्ती होने के साथ-साथ बिहार की सीमा से लगा भी हुआ वहां विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
    वहीं मादक पदार्थ, सेवन के दुष्प्रभाव एवं अधिनियम की धाराओं संबंधी जनजागरूकता हेतु स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम करने, सोशल मीडिया, बैनर एवं परंपरागत मीडिया के माध्यम से जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करने का निर्देश जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को दिया। वहीं सीविल सर्जन को नशा मुक्ति केन्द्र में सभी आवश्ययक सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं गतिशील रखने का निर्देश दिया गया। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से एनजीओ द्वारा संचालित केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, संचालन आदि को चाक चौबंद रखने, मॉनिटरिंग एवं निगरानी का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। मौके पर उपायुक्त ने जिला औषधी निरीक्षक को प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु मेडिकल स्टोरों में नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बैगर इस प्रकार के दवाओं की बिक्री नहीं करने हेतु निर्देशित किया।
    बैठक में उपायुक्त, एसपी सहित आईपीएस आरिफ, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर/बरही, सीविल सर्जन सहित कमिटी के अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण मौजूद थे

    आशीष यादव की रिपोर्ट

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.