Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न,सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा
    News

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न,सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में माननीय सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत स्वरूप पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह (हजारीबाग), वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) राहुल मीणा एवं (दक्षिणी) मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम एवं सिमरिया सन्नी राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित सभी प्रखंड प्रमुख, दिशा के सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बिजली, सड़क निर्माण, पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं—की अद्यतन प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही 04 जुलाई 2025 को आयोजित पूर्व दिशा बैठक में उठाए गए बिंदुओं, जिनमें सांसद आदर्श ग्राम योजना, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से संचालित योजनाएँ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पुल निर्माण कार्य, पेयजलापूर्ति, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मातृत्व वंदना योजना शामिल हैं, उनके क्रियान्वयन एवं अनुपालन की स्थिति पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान वृद्धा पेंशन से संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से विचार किया गया। बताया गया कि अधिक आयु के कारण कई लाभुकों के बायोमैट्रिक सत्यापन में कठिनाई आ रही है, जिससे पेंशन राशि की निकासी बाधित हो रही है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अवगत कराया कि बायोमैट्रिक के अतिरिक्त आइरिस सत्यापन के माध्यम से भी लाभुकों को लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित न रहना पड़े। इसके अलावा कोयला परियोजनाओं से निकलने वाली राख से आमजन के स्वास्थ्य एवं आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित परियोजना अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। कोल परियोजनाओं से जुड़े भारी वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए भी प्रभावी कदम उठाने पर सहमति बनी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में जिले के जर्जर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अधिक जनआवागमन वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां दाल-भात केंद्रों के संचालन को सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। इस दौरान सभी प्रखंडों के प्रमुख, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को बैठक में रखा। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और इसके लिए पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। वहीं उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के अंत में सभी विभागों द्वारा क्रमवार योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव एवं निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026

    कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.