Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना
    Plamu News

    उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Plamu : उप विकास आयुक्त रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु,समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान व नजारत उपसमाहर्ता विक्रम आनंद ने शनिवार को संयुक्त रूप से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किए गए पोषण जागरूकता रथ से लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा. मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण हेतु आम जनों से सहयोग की अपील की.उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके.उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत पोषण रथ 9 से 23 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंड,पंचायत व गांवों में जाकर आम जनों को जागरूक करेगा.इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति,बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल,स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा.इस दौरान पोषण भी पढ़ाई भी,ट्रेडिशनल एंड लोकल डाइट प्रैक्टिस,सहित गर्भवती महिलाओं का हेल्थ जांच किया जायेगा. समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि एनीमिया से रोकथाम के लिए बच्चों के आयरनयुक्त पौष्टिक आहार,स्वच्छता आदि जरूरी है.सही पोषण से ही देश रौशन होगा.उन्होंने कहा कि इस माह विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा एवं उन्हें उपचार हेतु एमटीसी सेंटर रेफर किया जाएगा इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी की जाएगी एवं रक्तहीनता से पीड़ित महिलाओं को इलाज हेतु स्वास्थ्य विभाग रेफर किया जायेगा. मौके पर उपरोक्त के अलावे
    अन्य उपस्थित रहे.

    पलामू
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    डाल्टनगंज के घरों में चोरों का आतंक खत्म! मासूमों के जेवर लौटे, 5 शातिर गिरफ्तार

    January 13, 2026

    छठ घाट से अपहरण और हत्या: चचेरा भाई एवं बहनोई गिरफ्तार, पलामू पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

    October 30, 2025

    हथियार और ड्रग्स की सीमा पार सप्लाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: आलोक कुमार दूबे,; महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी

    October 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    • रक्तदान शिविर में सांसद कालीचरण सिंह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर September 17, 2026
    • खाली टेम्पो मिला, तिलक नहीं—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चतरा-हजारीबाग पथ पर टूटा सब्र किया जाम September 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.