Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजनाओं का उपायुक्त ने किया मैराथन औचक निरीक्षण,बरही व पदमा में कई निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा
    Hazaribagh News

    डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजनाओं का उपायुक्त ने किया मैराथन औचक निरीक्षण,बरही व पदमा में कई निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग : डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से आज 20 सितम्बर को उपायुक्त नैंसी सहाय ने बरही व पदमा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस निरिक्षण प्रक्रिया के दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा मौजुद रहीं।
    उपायुक्त के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सर्वप्रथम +2 हाई स्कूल,बरही में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। विद्यालय में लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत से अतिरिक्त वर्ग कक्ष, चाहरदिवारी, पेभर ब्लाॅक, वर्ग कक्षों की मरम्मती, शौचालय निर्माण आदि कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थल पर उपस्थित संवेदक को सभी निर्माण संबंधी कार्य में गति व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए 10 अक्टूबर तक कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से रूबरू हुई एवं पढ़ाई में बेहतर करने की शुभकामनाएं दी। उपायुक्त बरहीडीह-1 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरिक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में साफ सफाई एवं विभिन्न पंजियों के व्यवस्थित संधारण में घोर अभाव के कारण खासी नाराजगी जताते हुए उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं सहायिका को कड़ी चेतावनी देते हुए महिला पर्यवेक्षिका के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उपायुक्त अनुमंडलीय अस्पताल,बरही पहुंची। यहाँ उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी, कोल्ड चेन आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में एक्सरे मशीन के क्रियाशील नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने अगले 24 घंटे में दुरुस्त कराने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर मौजुद उपाधीक्षक डाॅ प्रकाश ज्ञानी ने उपायुक्त से अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी एवं बेबी केयर कीट की अनुपलब्धता के बारे मे बताया,इस पर उपायुक्त ने महिला चिकित्सक की रिक्ति को डीएमएफटी मद से पूर्ण करने का निर्देश संबंधित को दिया।
    उपायुक्त ने अपने निरीक्षण के अगले चरण में रामनारायण +2 उच्च विद्यालय,पदमा पहुंची। इस विधालय लगभग 1.5 करोड़ रूपये की लागत से ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल द्वारा विद्यालय में चाहरदिवारी, बहुद्देशीय भवन, पेभर ब्लाॅक, प्रयोगशाला आदि का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन कार्यों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि केमेस्ट्री प्रयोगशाला का उपयोग लम्बे समय से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास तिवारी को इस ओर रुचि लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने पदमा के केवटा नदी पर लघु सिंचाई विभाग के द्वारा निर्माणाधीन लिफ्ट ईरिगेशन का अवलोकन किया एवं उपस्थित कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए नवम्बर माह तक लिफ्ट ईरिगेशन को क्रियाशील करने को कहा ताकि रबी फसल के मौसम में किसान इसका समूचित लाभ ले सके।
    उपायुक्त ने बताया कि योजनाओं की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जांच करने के लिए आज स्थल भ्रमण किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं योजनाओं की गुणवत्ता एवं जनोपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण औचक निरीक्षण किए जायेंगे। उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, प्रेरणा दीक्षित, सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बरही, पुनम कुजूर, डीएमएफटी नोडल शान्ति भूषण आदि उपस्थित रहे।

    हजारीबाग : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    हजारीबाग में दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, नाबालिक भाई-बहन का 27 को हुआ था हत्या

    June 3, 2026

    Hazaribagh News : मेहनत ने बदली तकदीर: हजारीबाग की शोएबा इमाम ने सीबीएसई 12वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक,कुरैशी मोहल्ला की बेटी बनी प्रेरणा, सीमित संसाधनों के बीच कला संकाय में शानदार सफलता

    May 13, 2026

    Hazaribagh News : 12वीं के बाद ही शुरू हो रही यूपीएससी की दौड़, युवाओं की पहली पसंद बना चाणक्य आईएएस अकादमी

    May 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.