Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर हजारीबाग क्षेत्र मे विधि व्यवस्था संधारित करने हेतु प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में की ब्रीफिंग
    Hazaribagh News

    दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर हजारीबाग क्षेत्र मे विधि व्यवस्था संधारित करने हेतु प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में की ब्रीफिंग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग : उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में दुर्गापूजा 2023 के अवसर पर संपूर्ण पर्व के दौरान विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतने व विधि व्यवस्था संधारित कर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए हजारीबाग क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीयों को संबोधित किया।
    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस आपस में बेहतर तालमेल रखें ताकि हर परिस्थिति में कार्रवाई करने में मददगार हो। उन्होंने कहा सभी दंडाधिकारी पॉजिटिव माइंडसेट और एटीट्यूड के साथ निर्धारित स्थल पर मौजूद रहे। किसी भी तरह की सूचना वरीय अधिकारियों व कंट्रोल रूम को दें।
    पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया।
    उपस्थित सभी दंडाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा त्योहार के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करवाना आवश्यक है,कहीं भी विधि व्यवस्था की कोई भी सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए ऑन द स्पॉट कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान निर्धारित किए गए हैं रूट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी आईडी कार्ड और रंगीन जैकेट के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी वायरलेस फोन से युक्त होंगे। पर्व वाले मार्गों की सूक्ष्म निगरानी के लिए सीसीटीवी व ड्रोन कैमरो से निगरानी रखी जाएगी।
    वही उपायुक्त ने भी मौके पर मौजूद सभी दंडाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सजग व मुस्तैद रहते हुए पूजा संपन्न करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही टॉलरेट नहीं की जायेगी। किसी प्रकार की सूचना तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को दे। चिन्हित जगह जहां भीड़ इकट्ठा होती है वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। धैर्य,संवेदनशीलता के साथ हर परिस्थिति में विवेकपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न कराएं,आप की मुस्तैदी,सतर्कता, तत्परता पर ही शांतिपूर्ण पर्व की सफलता निर्भर करेगी। उन्होंने विनम्र रहते हुए अपने कार्यों को संपादित करने की बात कही।
    पुलिस अधीक्षक ने पुलिस हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम का नंबर साझा किया। सीसीआर नंबर 8002529348,8002529349. पुलिस कंट्रोल नंबर 06546-264159 उक्त नम्बर पर किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है। चिकित्सीय आवश्यकता के लिए सदर अस्पताल और आरोग्यंम अस्पताल को चिकित्सा सेवा के लिए चिन्हित किया है।
    मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित,प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, डीएसपी महेश प्रजापति, डीएसपी राजीव कुमार व सभी जिला स्तरीय दंडाधिकारी उपस्थित रहे।

    संवाददाता:-आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.