Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Crime News : शहादत चौक फायरिंग का पर्दाफाश,देशी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद
    Chatra News

    Crime News : शहादत चौक फायरिंग का पर्दाफाश,देशी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर थाना क्षेत्र के बिंड मोहल्ला स्थित शहादत चौक में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान शहादत चौक निवासी मो अकबर उर्फ रोहित तथा मो समीर कुरैशी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सदर थाना में पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह जानकारी सोमवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि 16 अगस्त को सदर थाना क्षेत्र के बिंड मोहल्ला शहादत चौक में फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में मो शहजाद कुरैशी नामक युवक जख्मी हुआ था। मामले को लेकर सदर थाना कांड संख्या 346/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    लगातार छापेमारी के बाद मिली सफलता

    एसपी ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग कांड में शामिल दो आरोपी चतरा से कुल्लू मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर भागने की तैयारी में हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि दोनों में से एक के पास अवैध हथियार है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्लू मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।

    एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस अब बरामद हथियार के स्रोत और फायरिंग की घटना में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे मिला युवक का शव

    August 31, 2026

    MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी

    August 30, 2026

    व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : शहादत चौक फायरिंग का पर्दाफाश,देशी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद August 31, 2026
    • Crime News : निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे मिला युवक का शव August 31, 2026
    • सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी August 30, 2026
    • MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी August 30, 2026
    • व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला August 30, 2026
    • एसएसबी 35 बटालियन सी Coy ने मदनडीह गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर August 30, 2026
    • लावालौंग में रामदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के 17वें सीजन का भव्य आगाज, 32 टीमें दिखाएंगी दम August 28, 2026
    • कान्हाचट्टी में एकल विद्यालय ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री August 27, 2026
    • चतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: रहस्यमयी गिरोह से बरामद हुई भराठी बंदूक और चार चोरी की बाइक बरामद August 26, 2026
    • चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, कार व अवैध शराब की खेप जब्त..! August 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.