Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Craim News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात
    Chatra News

    Craim News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बीच सड़क एक महिला के गले से करीब 1.50 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, दीभा मुहल्ला निवासी सीता देवी अपने पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। इससे पहले वे रामनगर चौक स्थित बड़का मंदिर के पास एक डेंटल क्लिनिक में दांत का एक्स-रे कराने गई थीं। जैसे ही दंपती पांचवां मुहल्ला पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और कमलेश शर्मा के घर का पता पूछने लगे।बताया जाता है कि बातचीत के दौरान ही एक बदमाश ने अचानक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से भाग निकले। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।पीड़िता सीता देवी ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक कई मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। यही वजह है कि लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम

    July 22, 2026

    Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस

    July 22, 2026

    Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Craim News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    • Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस July 22, 2026
    • Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश July 22, 2026
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.