Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश
    Chatra News

    Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : अपर सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक-170, दिनांक 24.07.2026 के आलोक में आज आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा जिले के 17 चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। समाहरणालय में आयोजित सांकेतिक कार्यक्रम में उपायुक्त श्री रवि आनंद ने लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित करते हुए उन्हें सुरक्षित, जिम्मेदार एवं यातायात नियमों के अनुरूप वाहन संचालन की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTRS) की स्थापना हेतु परिवहन विभाग, झारखंड एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर का राज्यस्तरीय कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं माननीय मंत्री, परिवहन विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया, जिसके क्रम में चतरा जिले में भी चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार चालक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लाभुकों से सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री माहेश्वरी प्रसाद ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में 1 जुलाई से 25 अगस्त 2026 तक विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक पत्थलगड्डा, चतरा, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज एवं कान्हाचट्टी प्रखंडों में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1,058 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 707 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शेष प्रखंडों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित लाभुक उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.