Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 27, 2026Updated:July 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने आज मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मयूरहंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आधारभूत संरचनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, कक्षाओं, खेल मैदान, ओपन जिम, छात्रावास परिसर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से भी अवगत हुए। इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उनका पाठ भी लिया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पुस्तकों में लिखी बातों को याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विषय को समझकर उसके व्यापक पहलुओं का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्टाफ क्वार्टर एवं ओपन थिएटर निर्माण की आवश्यकता से उपायुक्त को अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मनीष कुमार को स्थल का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मयूरहंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने डायग्नोस्टिक सेंटर, दवा भंडारण कक्ष, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शौचालय, वार्ड, साफ-सफाई व्यवस्था एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से भी उपायुक्त ने सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की आवश्यकता से उपायुक्त को अवगत कराया। इस पर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, प्रखंड विकास पदाधिकारी मयूरहंड मनीष कुमार, बीपीओ अजय सिन्हा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026

    मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.