Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना का मुख्यमंत्री ने राज्य के 80 प्रखण्डों में किया ऑनलाइन शुभारंभ,हंटरगंज बिरसा केंद्र के प्रशिक्षुओं से मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन संवाद
    Chatra News

    मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना का मुख्यमंत्री ने राज्य के 80 प्रखण्डों में किया ऑनलाइन शुभारंभ,हंटरगंज बिरसा केंद्र के प्रशिक्षुओं से मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन संवाद

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा केंद्र (ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फोर रूरल स्किल एक्विजिशन) का शुभारंभ रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। इसके तहत जिला स्तर पर हंटरगंज प्रखण्ड के एक्मे एडुकेशन सेंटर में बिरसा केंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हंटरगंज प्रखण्ड के एक्मे एडुकेशन सेंटर में स्तिथ बिरसा केंद्र में मौजूद प्रशिक्षुओं से ऑनलाइन संवाद किया। संवाद के क्रम में प्रशिक्षुओं ने कहा कि अपने प्रखण्ड क्षेत्र में ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फोर रूरल स्किल एक्विजिशन (BIRSA) केंद्र के खुलने से अब उनके लिए कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना काफी सुविधाजनक हो गया है।श्रम अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना के प्रथम चरण (2023-24) में राज्य के 80 प्रखंडों में इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके तहत चतरा जिला के विभिन्न प्रखण्डों में कुल 08 बिरसा केंद्र खोले गये हैं। इस योजना के तहत जिला के प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

    निःशुल्क प्रशिक्षण की पात्रता एवं सुविधाएं
    मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा निःशुल्क ले सकेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता तय की गई है। सामान्य श्रेणी के 18-35 वर्ष के युवक/ युवतियों एवं आरक्षित श्रेणी (ST/SC/OBC) के 50 वर्ष तक के पुरुष / महिलाओं के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सफल युवक/युवतियों को नियोजित भी किये जाने का प्रावधान है। तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को 1000/- और युवतियों/दिव्यांग/परलैंगिक को प्रतिमाह 1500/- अधिकतम एक वर्ष के लिए डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही गैरआवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह 1000/- डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने का प्रावधान है।उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, श्रम अधीक्षक अरबिंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज अभिषेक पांडेय, एम. जी. एन. एफ. प्रेम सागर समेत अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित

    July 23, 2026

    Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    • Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस July 22, 2026
    • Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश July 22, 2026
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.