Author: Sankalan News

Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। नामांकन की अंतिम तिथि तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी संवीक्षा उपरांत सभी नाम-निर्देशन पत्र स्वीकृत पाए गए। इसके फलस्वरूप अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। नाम-निर्देशन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक वार्ड सदस्य पद हेतु नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या…

Read More

Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में सुदेश कुमार, अताउर रहमान, राजेश कुमार रौशन, मोहम्मद तौफीक आलम, दिनेश कुमार, अमन कुमार, मोहम्मद इरफान आलम, राजवीर, अभिषेक कुमार, जमुना प्रसाद, हिमांशु कुमार,…

Read More

Chatra : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल, चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए उन्होंने आमजनों को संबोधित किया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।सिविल सर्जन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व…

Read More

Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में चतरा कॉलेज, चतरा में स्थापित वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।…

Read More

इन मौक़े पर आदमी जितनी नवाफिल पढना चाहें पढ़ सकता है इन मौकों पर नवाफ़िल नमाज़ें तो बहुत हैं मगर यहाँ चंद नवाफ़िल के बारे में बताया जाता है मगर यह बात क़ाबिल गौर और जानना बहुत ज़रूरी है कि जिस शख्स के ज़िम्मे में क़ज़ा नमाज हों वह चाहे मर्द हो या औरत, इनका पढ़ना (अदा करना) उनके लिए जल्द से जल्द वाजिब है कज़ा नमाजें पढ़ना नफ्ल नमाज़ पढ़ने से अफजल है यानी जिस वक़्त नफ्ल नमाज़ पढता है या इन्हें छोड़कर क़ज़ा नमाज अदा करें ताकि बरीउज्ज़िम्मा हो जाए और साथ-साथ उन क़ज़ा नमाजों की तौबा भी करें और…

Read More

Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया के पाँचवें दिन आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से नामांकन कार्य संपन्न कराया गया। इस क्रम में वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 से वासुदेव यादव, धीरज कुमार, योगेंद्र यादव, राकेश कुमार एवं भोला बिहारी लाल; वार्ड संख्या 02 से निखत प्रवीण, अनीता देवी, ऋतिक कुमार, संगीता सिन्हा एवं कांति देवी; वार्ड संख्या 03 से सैउद्दूर रहमान, संजय कुमार, मोहम्मद नेहाल, आलोक कुमार, मोहम्मद शमीम अख्तर एवं मोहम्मद शाहिद; वार्ड संख्या 04 से कुमारी निशा एवं रानी कुमारी; वार्ड संख्या 06 से मनोज…

Read More

लोहरदगा : ग्रामीण इलाके में शराब की चोरी-छिपे बिक्री का खेल थम गया! पुलिस अधीक्षक महोदय को 2 फरवरी को दोपहर करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिली कि लावागाई बड़काटोली गांव के अजीत भगत के ‘सचीन जेनरल स्टोर’ में खुलेआम अवैध शराब बिकी जा रही है। सूचना पर फौरन एक्शन लेते हुए कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ छापा मारा।दुकान के फ्रिज में छिपाकर रखी 45 शराब की बोतलें बरामद हुईं—किंगफिशर बियर से लेकर रॉयल चैलेंज, 8 पीएम, मैक्डॉवेल्स, ब्लेंडर प्राइड, ओल्ड मॉंक और बकार्डी तक। कुल छोटी-बड़ी 45 पीस! दुकान मालिक अजीत भगत (पिता: श्यामदेव…

Read More

चतरा: भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड ACB ने जोरदार धमाका किया है। जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ठीक वैसे ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जैसे कोई क्राइम मूवी में होता है!दरअसल, टंडवा में तैनात आयुष डॉक्टर प्रिया कुमारी से यही रकम वसूल रहे थे वर्मा। शिकायत मिलते ही ACB ने प्लान बनाया, जाल बिछाया और मौके पर ही उन्हें दबोच लिया। एसपी आरिफ एकराम की अगुवाई में बनी स्पेशल टीम ने ये कमाल किया।गिरफ्तारी की खबर फैलते ही हेल्थ डिपार्टमेंट में हंगामा मच गया। अभी पूछताछ चल रही है और ACB अन्य…

Read More

चतरा शहर में नगर परिषद चुनाव का बुखार चढ़ गया है। सोमवार को वार्ड नंबर 17 से प्रमिता देवी ने नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। नामांकन स्थल पर सैकड़ों समर्थक उमड़ पड़े, नारे लग रहे थे और उत्साह साफ दिख रहा था।लोग खुलकर बोल रहे थे – “पुराने पार्षद ने 10 साल में एक ईंट भी नहीं रखी। नालियां टूटी पड़ी हैं, सड़कें गड्ढों से भरी हैं, बिजली-पानी का हाल तो और बुरा है। अब बदलाव चाहिए!”प्रमिता देवी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “ये समस्याएं सालों से जकड़ी हुई हैं। जीतते ही नालियां साफ, सड़कें पक्की और…

Read More

चतरा शहर की गलियों में नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज चुका है, और वार्ड नंबर 20 से एक नया चेहरा उतर आया है मोहम्मद फैसल। मंगलवार को उनके नामांकन के मौके पर सैकड़ों समर्थक उमड़ पड़े, नारे लगाते नजर आए। यह नजारा ऐसा था मानो पूरे वार्ड ने बदलाव का फैसला कर लिया हो।लोग खुलकर बोल रहे हैं – “अब बहुत हो गया!” दशकों से एक ही परिवार के कब्जे में रहा यह वार्ड आज भी गड्ढों भरी सड़कों, टूटे नालों और बिजली की किल्लत से जूझ रहा है। पुराने पार्षद ने वादे तो खूब किए, लेकिन काम जीरो!”…

Read More